Sunday 7th of June 2026

ब्रेकिंग

बैठक धर्मेंद्र सिंग के नेतृत्व में संपन्न हुआ

: गैस एजेंसी के मैनेजर से 10 लाख की लूट, बदमाशों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम

गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा, SECL डिप्टी मैनेजर की मौत

से राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने की सौजन्य भेंट

मनरेगा से गांवों में बढ़ रहा जल भंडार, हरियाली और आजीविका

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: CG NEWS : शादी में DJ बजाने से मना करने पर युवक ने लगा ली फांसी

Jagbhan Yadav

Tue, Apr 23, 2024

कोरबा। CG NEWS : जिले के जर्वे मड़वारानी में एक युवक को डीजे बजाने से रोकने की बात से आहत होकर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इस घटना से घर में मातम पसर गया है। उरगा पुलिस ने मामले में मर्ग कायम करने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कोरबा जिला मुख्यालय से लगभग 24 किलोमीटर दूर जरवे मड़वारानी क्षेत्र में यह घटना हुई। यहां पर पटेल परिवार में वैवाहिक समारोह आयोजित था। इसके लिए तैयारी हो रही थी। घर से भाई की बारात जानी थी और दूसरे दिन बहन की बारात बाहर से आनी थी।

जानकारी के अनुसार समारोह के लिए घर पर डीजे लगवाया गया था, देर रात तक डीजे बजाने पर घर के लोगों ने 18 वर्षी बद्रीनारायण पटेल को मना किया, जिस पर वह नाराज हो गया और आत्मघाती कदम उठा लिया। पटेल परिवार के सदस्य रामलाल ने बताया कि सामान्य बात को लेकर कोई इस प्रकार की हरकत कर सकता है यह समझ से परे हैं।

युवक बद्री नारायण की मौत से वैवाहिक समारोह की खुशियों पर ग्रहण लग गया है। पुलिस ने सूचना प्राप्त होने पर 174 सीआरपीसी के तहत मर्ग कायम किया है और आगे जांच करने की बात कही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें