Thursday 23rd of April 2026

ब्रेकिंग

बदली जिंदगी की तस्वीर

14 कैंसिल ट्रेनें दोबारा पटरी पर…

यपुर उपभोक्ता आयोग का ऐतिहासिक निर्णय, पार्किंग को बताया बुनियादी सुविधा

छोटे भाई ने मां के सामने बड़े भाई को जिंदा जलाया, फिर जो हुआ

प्रीम कोर्ट ने उम्रकैद पर लगाई रोक

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

CG: राजधानी रायपुर से नक्सली दंपति गिरफ्तार, फर्जी आधार कार्ड देकर इला : CG: राजधानी रायपुर से नक्सली दंपति गिरफ्तार, फर्जी आधार कार्ड देकर इलाज के बहाने मकान किराये पर लिया, शहर में ड्राइवर-गा

Jagbhan Yadav

Fri, Sep 26, 2025

रायपुर 26 सितंबर 2025। राजधानी रायपुर के चंगोराभाठा क्षेत्र से पुलिस ने नक्सली दंपति को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि बीमारी का इलाज कराने के नाम पर नक्सली दंपति ने फर्जी आधार कार्ड देकर किराये पर मकान लिया था। आरोप है कि पकड़े गये नक्सली दंपति पहले से ही रायपुर के अलग-अलग इलाकों में रहकर ड्राइवरी और गार्ड का काम रह थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ कर रही है।

जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला रायपुर के डीडी नगर थाना इलाके का है। पुलिस की गिरफ्त में आये नक्सली दंपति का नाम जग्गू उर्फ रमेश कुरसम और कमला कुरसम है। यह मूल रूप से बीजापुर के गंगालूर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। वर्तमान में यह डीडी नगर थाना क्षेत्र के चंगोराभाठा इलाके में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि साल 2017-18 में दोनों नक्सली संगठन में शामिल हुए। पुलिस को आशंका है कि दोनों पति-पत्नी पिछले 5-6 सालों से रायपुर में निवास कर रहे थे।

शुरुआती पूछताछ में यह भी सामने आया है कि जग्गू उर्फ रमेश कई बड़े अधिकारियों के घर पर गार्ड और ड्राइवर संबंधी नौकरी कर चुका है। जिस मकान से यह गिरफ्तार हुए हैं, वहां यह 1 महीने पहले ही दोनों शिफ्ट हुए थे। मकान मालिक को कमला कुरसम ने अपना फर्जी आधार कार्ड दिया था। जिसमें उसका नाम फर्जी लिखा था। पति-पत्नी ने किराए पर मकान लेने के पीछे बीमारी का इलाज बताया था। बताया जा रहा है कि नक्सली दंपति के संबंध में रायपुर पुलिस को इंटेलिजेंस के माध्यम से सूचना मिली थी।

पुलिस को ये जानकारी दी गयी थी कि एक महिला और पुरुष नक्सलियों के शहरी नेटवर्क में शामिल है। वे लगातार नक्सल संगठन को कई प्रकार की सूचना भेज कर मदद कर रहे हैं। जिसके बाद आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटाने के बाद पुलिस टीम ने डीडीनगर क्षेत्र में छापामार कार्रवाई कर दोनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मकान से मोबाइल और कुछ इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त किये है। जिसमें आरोपियों की नक्सली संगठन से जुड़े होने और इनकी भूमिका का पता चलेगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें