Wednesday 6th of May 2026

ब्रेकिंग

संदिग्ध हालत में मिली लाश

काले धुएं से ढका आसमान

9 मई को होगा नेशनल लोक अदालत का आयोजन, लम्बित मामलों का होगा निराकरण

मातृ सुरक्षा से खुशहाली का मार्ग, छत्तीसगढ़ में मातृ वंदना योजना की ऐतिहासिक सफलता

उप मुख्यमंत्री शर्मा की अनुशंसा पर विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 19.50 लाख की स्वीकृति

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

CG ब्रेकिंग- फरार कुख्यात सूदखोर वीरेंद्र उर्फ रूबी तोमर गिरफ्तार, भाई : CG ब्रेकिंग- फरार कुख्यात सूदखोर वीरेंद्र उर्फ रूबी तोमर गिरफ्तार, भाई रोहित अब भी फरार

Jagbhan Yadav

Sat, Nov 8, 2025

CG ब्रेकिंग- फरार कुख्यात सूदखोर वीरेंद्र उर्फ रूबी तोमर गिरफ्तार, भाई रोहित अब भी फरार

BIG BREAKING: फरार हिस्ट्रीशीटर और सूदखोर विरेंद्र तोमर को पुलिस ने ग्वालियर से किया गिरफ्तार, लाया जा रहा रायपुर

आकांक्षा वर्मा , रायपुर। राजधानी रायपुर के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर और सूदखोर तोमर बंधुओं पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए वीरेंद्र सिंह तोमर उर्फ रूबी तोमर को मध्यप्रदेश के ग्वालियर से गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, रायपुर की पुरानी बस्ती थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। रूबी तोमर पिछले कई दिनों से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी लगातार लोकेशन ट्रेस कर रही थी। टीम ने ग्वालियर में दबिश देकर उसे हिरासत में लिया और रायपुर लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

बततोमर और उसका भाई रोहित तोमर रायपुर से फरार हो गए थे। दोनों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अपनी लोकेशन बार-बार बदलनी शुरू कर दी थी। जांच में सामने आया कि ये लोग मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमाओं पर लगातार मूव कर रहे थे ताकि पुलिस की पकड़ में न आएं।

फिलहाल पुलिस ने रूबी तोमर की गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि कर दी है, जबकि रोहित तोमर की तलाश अभी जारी है। पुलिस टीम उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।

गौरतलब है कि दोनों भाइयों के खिलाफ अवैध सूदखोरी, वसूली, धमकी, धोखाधड़ी और अवैध हथियार रखने जैसे गंभीर आरोप हैं। हाल ही में हुई छापेमारी में पुलिस ने उनके ठिकानों से ब्लैंक चेकबुक, नगद राशि, हथियार और कारतूस बरामद किए थे।

CG ब्रेकिंग- फरार कुख्यात सूदखोर वीरेंद्र उर्फ रूबी तोमर गिरफ्तार, भाई रोहित अब भी फरार

रायपुर पुलिस ने सूदखोरी, मारपीट, हत्या की कोशिश और जबरन वसूली जैसे गंभीर आरोपों में वांछित कुख्यात सूदखोर वीरेंद्र उर्फ रूबी तोमर को ग्वालियर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पिछले चार महीनों से फरार था और उस पर इनाम भी घोषित था। उसका भाई अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

CG BIG BREAKING

रायपुर पुलिस का वांटेड फरार आरोपी वीरेंद्र उर्फ रूबी तोमर को रायपुर पुलिस द्वारा ग्वालियर (म.प्र.) में लोकेट किया गया है, जिसके संबंध में कानूनी कार्यवाही की जा रही है l

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें