Friday 24th of April 2026

ब्रेकिंग

शाम 5 बजे तक बंपर वोटिंग…बंगाल में 89% और तमिलनाडु में 82% मतदान दर्ज

अभियान ने पकड़ी रफ्तार, दूरस्थ अंचलों तक बढ़ा भरोसा

धनेशपुर में दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष शिविर

रायपुर जिले में विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक

मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

CG : चाकू बाजी से फिर दहली राजधानी : युवक की चाकू मारकर हत्या, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

Jagbhan Yadav

Tue, Dec 2, 2025

रायपुर। राजधानी के उरला थाना इलाके से चाकू बाजी का मामला सामने आया है। जहां युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आपसी गाली-गलौच के कारण वारदात को अंजाम देने की वजह सामने आई है। मृतक मप्र के डिंडौरी का रहने बताया जा रहा है। हत्या गुमा बना रोड पर पेट्रोल पंप के पास हुई है।

जानकारी के मुताबिक, पेट्रोल पंप के पास गुमा लहूलुहान हालत में सड़क किनारे पड़े युवक को देखा। डायल 112 के जरिये उरला पुलिस को सूचना दी गई। युवक को एम्स में मृत घोषित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि मृतक की पीठ पर किसी नुकीले हथियार से हमले के निशान हैं। मृतक फुल्लम सिंह गोंड़ पिता कन्हैया गोंड़ 24 साल निवासी करंजिया डिंडोरी (एमपी) के रूप में हुई।

उरला थाना टीआई ने जानकारी दी कि घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची टीम ने जांच शुरू दी थी। 2 नाबालिग समेत 3 लोगों को हिरासत में लिया गया। अपचारी बालकों को बाल संप्रेषण गृह में रखा गया है। घटना की वजह आपस में हुई गाली-गलौच सामने आई है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें