Thursday 7th of May 2026

ब्रेकिंग

ताहकाडोंड में पहली बार गूंजी मोबाइल की घंटी

टपकाती छत से मिली मुक्ति वर्षों का सपना हुआ पक्का- चौतलाल

शक्ति और शिक्षकों के मार्गदर्शन का प्रतिबिंब- मंत्री वर्मा

मुख्यमंत्री कन्या विवाह और सुशासन तिहार में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री ने कहा अब करोड़पति दीदी बनने की सोचिए

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: ब्रेकिंग: कई भाजपा नेता हुए घायल, डोंगरगढ़ में रोपवे की ट्राली गिरी, कई सीनियर भाजपा नेता थे सवार

Jagbhan Yadav

Fri, Apr 25, 2025

Chhattisgarh Big News : एक हादसे में भाजपा नेता घायल हो गये हैं। ये हादसा उस वक्त हुआ, जब छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में रोपवे की ट्राली गिर गयी। मंदिर के रोपवे की जो ट्रॉली नीचे गिरी है, उसमें भाजपा के कई नेता सवार थे। इस दुर्घटना में सभी को हल्की चोटें आई हैं, हालांकि बड़ा नुकसान टल गया।

ट्रॉली में सवार लोगों में प्रमुख रूप से आयोग के अध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता राम सेवक पैकरा, भाजपा नेता भरत वर्मा, पार्षद दया सिंह, और सामाजिक कार्यकर्ता मनोज अग्रवाल शामिल थे। जानकारी के अनुसार, ट्रॉली गिरने के बाद सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया और उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती किया गया।

भरत वर्मा सहित सभी को हाथों में चोटें आई हैं, लेकिन सभी की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रॉली अचानक झटका खाकर नीचे गिरी, जिससे उसमें बैठे लोग असंतुलित हो गए और हादसा हुआ। प्रारंभिक जांच में मेंटेनेंस में लापरवाही की बात सामने आ रही है। लंबे समय से रोपवे की नियमित मरम्मत और तकनीकी जांच नहीं की गई थी, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ।

स्थानीय प्रशासन ने तत्काल मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और रोपवे सेवा को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। घटना के बाद मंदिर परिसर और श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें