Sunday 7th of June 2026

ब्रेकिंग

बैठक धर्मेंद्र सिंग के नेतृत्व में संपन्न हुआ

: गैस एजेंसी के मैनेजर से 10 लाख की लूट, बदमाशों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम

गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा, SECL डिप्टी मैनेजर की मौत

से राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने की सौजन्य भेंट

मनरेगा से गांवों में बढ़ रहा जल भंडार, हरियाली और आजीविका

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: Breaking : छत्तीसगढ़ के चुनाव नतीजों से पहले आई सट्टे की रेट लिस्ट, सटोरियों ने इस पार्टी की जीत का किया ऐलान

Jagbhan Yadav

Wed, Nov 22, 2023

न्यूज डेस्क । छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हो चुकी है और अब 3 दिसंबर को चुनाव नतीजे आने हैं। लेकिन मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के चुनाव परिणाम से पहले ही सटोरियों ने कांग्रेस की जीत का ऐलान कर दिया है। सटोरियों के सियासी गणित के मुताबिक मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस मैजिक फिगर आराम से छुएगी। दोनों ही राज्यों की मतगणना से पहले सटोरियों ने सट्टे की रेट लिस्ट भी जारी कर दी है।

सट्टा बाजार ने कांग्रेंस की जीत का लगाया अनुमान

सटोरियों के मुताबिक मध्य प्रदेश में 116 के मैजिक फिगर में से कांग्रेस पार्टी को 116-119 सीट मिलने का अनुमान है। वहीं छत्तीसगढ़ चुनाव में भी कांग्रेस को 50 से 52 सीटें मिलने का अंदेशा है। बता दें कि देश में चुनाव में भले ही राजनीतिक विश्लेषकों और जनता की राय मायने रखती हो लेकिन इससे अलग दुनिया सट्टा बाजार और उनके सटोरियों की है, जो बाकायदा अपने आंकलनों से चुनाव में पार्टियों की जीत और हार तय कर देते हैं।

 मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के सट्टे की रेट लिस्ट

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में चुनाव खत्म हो चुके हैं और अब नतीजे 3 दिसंबर को आने हैं। ऐसे में सटोरियों का सट्टा बाजार गर्म हो गया है और भाव भी तय हो चुके हैं। ये रेट मुंबई और इंदौर से संचालित सट्टा सेंटर से जारी हुए हैं।

 मध्य प्रदेश में नतीजे से पहले सट्टे का भाव-

कांग्रेस: 116- 119 सीट (भाव- 75 पैसा)
भाजपा: 106-109 सीट (भाव- 1.25 पैसा)

छत्तीसगढ़ में सट्टे का भाव-

कांग्रेस: 50- 52 सीट (भाव- 85 पैसा)
भाजपा: 37-39 सीट (भाव- 1.15 पैसा)

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें