Friday 24th of April 2026

ब्रेकिंग

शाम 5 बजे तक बंपर वोटिंग…बंगाल में 89% और तमिलनाडु में 82% मतदान दर्ज

अभियान ने पकड़ी रफ्तार, दूरस्थ अंचलों तक बढ़ा भरोसा

धनेशपुर में दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष शिविर

रायपुर जिले में विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक

मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

एक बार फिर छत्तीसगढ़ आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह : BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी होंगे साथ, जानें वजह

Jagbhan Yadav

Tue, Dec 2, 2025

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हाल ही में आयोजित तीन दिवसीय DGP-IG कांफ्रेन्स के लिए छत्तीसगढ़ आए हुए थे। वहीं एक बार फिर उनके दोबारा राज्य आने वाले हैं। इस बार उनके साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी आने वाले हैं। जानकारी के अनुसार, अमित शाह 13 दिसंबर 2025 को जगदलपुर आएंगे, इसी दिन छत्तीसगढ़ सरकार के दो साल पूरे होने का जश्न भी मनाया जाएगा। वहीं  इस दौरान वे बस्तर क्षेत्र में आयोजित होने वाले बस्तर ओलंपिक का समापन समारोह करेंगे।

बता दें कि, 22 दिसंबर 2025 को राज्य सरकार की दो साल की उपलब्धियों के उपलक्ष्य में एक बड़े आयोजन का कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें जेपी नड्डा भी शामिल होंगे। इस दौरान कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिनमें मुख्यमंत्री और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी भाग लेंगे।

बस्तर ओलंपिक, जो कि राज्य के खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रमुख आयोजन है, 2025 में स्थानीय खिलाड़ियों और प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया गया है। अमित शाह इस कार्यक्रम के समापन समारोह में शिरकत करेंगे और विजेताओं को पुरस्कार वितरण करेंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें