पूर्व सीएम भूपेश बघेल की शिकायत लेके थाना पहुंचे बीजेपी विधायक : पूर्व सीएम भूपेश बघेल की शिकायत लेके थाना पहुंचे बीजेपी विधायक
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में BJP OBC वर्ग के नेता सिविल लाइन थाना पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पूर्व सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। अपनी शिकायत में इन नेताओं ने लिखा कि भूपेश बघेल ने तेली समाज का अपमान किया है।
दरअसल, रायपुर ग्रामीण से BJP विधायक मोतीलाल साहू के नेतृत्व में ये नेता सिविल लाइन थाना पहुंचे थे। अपनी शिकायत में BJP OBC वर्ग ने लिखा की भूपेश बघेल ने तेली समाज का अपमान किया है। “भूपेश है तो भरोसा है” नामक पेज से तेली समाज को गाली दी गई है। भूपेश बघेल जातीय अशांति फैलाना चाहते हैं। साथ ही यह भी आरोप लगाया गया कि वीडियो में CM साय का भी अपमान किया गया है। आपत्तिजनक गाना डालकर CM साय का अपमान किया गया है।
बता दें कि पुलिस को लिखे गए शिकायत में कहा गया है कि इस बार प्रदेश की स्थापना दिवस के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने जातीय समर्थकों के साथ प्रदेश में बड़े पैमाने पर जाति आधारित भेद पैदा कर अशांति फैलाना चाहते हैं। हम सब ने देखा है कि कांग्रेस में अपने प्रतिद्वंदी ताम्रध्वज साहू की प्रतिद्वंदिता को तत्कालीन मुख्यमंत्री बघेल ने ‘साहू बनाम बघेल’ का विषय बनाने की लगातार कोशिश की थी। अब प्रदेश में बुरी तरह पराजित होने के बाद वह पुनः ऐसे ही षड़यंत्र में लग गए हैं।
Tags :
chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindi news india Raipur Today latest news Today news
विज्ञापन
विज्ञापन