Tuesday 5th of May 2026

ब्रेकिंग

आज का शुभ मुहूर्त: 5 मई 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

आज बड़े मंगल के दिन खुलेंगे इन राशियों के भाग्य के द्वार,पढ़ें दैनिक राशिफल

यह विजय भारतीय लोकतंत्र की सशक्तता, जनविश्वास और राष्ट्रवाद की भावना का है उज्ज्वल प्रतीक - साय

निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान : श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई

मुस्कानों संग स्नेहिल पल

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

खुंटाघाट नहर दुरुस्ती पूरी, : बिलासपुर में खत्म होगा जल संकट: एक महीने बाद बहाल हुई पानी सप्लाई

Jagbhan Yadav

Thu, Dec 4, 2025

पिछले लगभग एक महीने से बिलासपुर शहर के कई हिस्सों में जल संकट गहरा गया था। नहर की मरम्मत और पाइपलाइन ड्राई होने की वजह से 40 हजार से अधिक लोगों को पीने के पानी की भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कई मोहल्लों में सुबह-शाम पानी की तलाश में लोग भटक रहे थे। हालांकि नगर निगम ने टैंकर से पानी उपलब्ध कराने का दावा किया था, लेकिन वह भी जरूरत के मुताबिक पर्याप्त नहीं था।

जल संकट बढ़ने पर नगर निगम ने बंद पड़े बोरों को चालू कर वैकल्पिक व्यवस्था बनाने की कोशिश की। कई बोर लंबे समय से बंद थे, जिन्हें अचानक चालू करने से हवा आने लगी और पानी की फोर्स भी बहुत कम रहा। कुछ वार्डों में टैंकरों से सप्लाई शुरू की गई, लेकिन फिर भी लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाया।

नहर की दोनों किनारों पर समय के साथ कटाव बन गया था। बारिश के दौरान किनारों का बहाव बढ़कर नहर को नुकसान पहुंचा रहा था। इस वजह से नहर रिपेयरिंग का काम जरूरी हो गया। नगर निगम ने बांध से पानी सप्लाई रोककर नहर को सुखाया और उसके बाद मरम्मत कार्य शुरू किया।

करीब 276 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन ड्राई होने और निर्माण कार्य चलने के कारण पिछले 20 दिनों से शहर में पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद रखनी पड़ी। स्थिति गंभीर होने पर कई वार्डों में जलसंकट इसे और बढ़ा गया।

अब नहर की मरम्मत का काम पूरा होने के बाद पानी को फिर से छोड़ा गया है। शुरुआती दिनों में गंदा पानी आने की आशंका को देखते हुए निगम ने इसे पहले नहर में ही बहाया। शुक्रवार से शहर की पाइपलाइन में साफ पानी की नियमित आपूर्ति शुरू होने जा रही है। इससे शहरवासियों को लंबे समय बाद जल संकट से राहत मिलने की उम्मीद है।

Tags :

Bilaspur, Water Supply, Khuntaghat Canal, Nagar Nigam, Repair Work, Water Crisis

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें