Monday 4th of May 2026

ब्रेकिंग

आज बन रहा है सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट करें दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, जानें राहुकाल का समय

सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, किसे होगा फायदा-नुकसान, पढ़ें राशिफल

स्वर-जनता से सीधा संवाद बना विश्वास का आधार

मरीजों की सुविधा और स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन पर अहम निर्णय

रायगढ़ को मिली नई सौगात

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

शिक्षकों के अवैध अटैचमेंट पर मचा हंगामा: : बैठक में फटकार के बाद BEO बेहोश, विभागीय कार्रवाई के संकेत

Jagbhan Yadav

Fri, Dec 12, 2025

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आयोजित संभागीय बैठक उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब स्कूल शिक्षा विभाग में शिक्षकों के नियम विरुद्ध अटैचमेंट का मुद्दा सामने आया। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, जो हाल ही में प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए लगातार स्कूलों का निरीक्षण कर रहे हैं, बैठक में अफसरों से विस्तृत जानकारी ले रहे थे। इसी दौरान कोटा विकासखंड में शिक्षकों के अवैध अटैचमेंट की बात उठी, जिससे मंत्री नाराज हो गए।

बैठक में DDE विजय टंडन ने बताया कि कोटा BEO नरेंद्र मिश्रा ने पहले केवल एक शिक्षक के अटैचमेंट की जानकारी दी थी, लेकिन बाद में संख्या बढ़कर छह तक पहुँच गई। इस खुलासे के बाद मंत्री ने कड़ी फटकार लगाते हुए विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी। वहीं DPI ऋतुराज रघुवंशी ने भी BEO को निलंबित करने की सलाह दी, जिसके बाद माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया।

मंत्री और अफसरों की कड़ी प्रतिक्रिया सुनते ही BEO नरेंद्र मिश्रा की तबियत बिगड़ गई और वे कुर्सी से गिर पड़े। बैठक कक्ष में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। तत्काल डॉक्टर और एम्बुलेंस बुलाकर उन्हें अस्पताल भेजा गया। प्रारंभिक जांच के बाद उनकी स्थिति सामान्य बताई गई, लेकिन इस घटना ने पूरे प्रशासन में हलचल मचा दी है।

इस पूरे प्रकरण ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर नियमों के विरुद्ध शिक्षकों का अटैचमेंट कैसे हो रहा था और इसकी जिम्मेदारी किसकी है। शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि नियमों का उल्लंघन करने वाले अधिकारियों पर अब सख्त कार्रवाई तय है। बैठक का उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाना था, लेकिन अव्यवस्थाओं का खुलासा होते ही विभागीय ढांचा सवालों के घेरे में आ गया।

Tags :

#BilaspurNews #ChhattisgarhEducation #TeacherAttachmentIssue #EducationMinister #BEOControversy #DepartmentalAction #SchoolEducation #BreakingNews

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें