Wednesday 6th of May 2026

ब्रेकिंग

के कार्यों के लिए 3.64 करोड़ स्वीकृत

गंगरेल के कार्यों के लिए 4.45 करोड़ स्वीकृत

कल नन्हेसर, सिमड़ा एवं बनगांव में लगेगी शिविर, 43 गांवों के ग्रामीण होंगे शामिल

उप मुख्यमंत्री साव ने की घोषणा

ने दूरभाष पर पद्मश्री फुलबासन यादव से की चर्चा, जाना हालचाल

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

बिलासपुर में देर रात घर में लगी आग : डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद बुझी, शॉर्ट सर्किट की आशंका

Jagbhan Yadav

Tue, Nov 18, 2025

बिलासपुर के टिकरापारा स्थित मूर्ति गली में सोमवार रात एक घर में अचानक लगी भीषण आग से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि रात करीब 8 बजे सौरभ प्रताप सिंह उर्फ छोटे राजा के मकान में अचानक आग भड़क उठी। आग की लपटें कुछ ही मिनटों में दरवाजे से होते हुए घर के अंदर तक फैल गईं। उस समय घर में महिलाएं और बच्चे मौजूद थे, जिन्होंने तेजी से पीछे की बालकनी की ओर भागकर अपनी जान बचाई।

आग इतनी तेज थी कि घर के अंदर रखा फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक सामान और अन्य कीमती चीजें कुछ ही देर में जलकर राख में तब्दील हो गईं। घटना घनी बस्ती में हुई, जहां करीब 200 मीटर के दायरे में मकान आपस में सटे हुए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर आग थोड़ी और फैलती, तो आसपास के घरों तक लपटें पहुंच सकती थीं और बड़ा हादसा हो सकता था।

लपटों और शोर-गुल को देखते हुए मोहल्ले के लोगों ने तुरंत नगर सेना की दमकल शाखा को सूचना दी। कुछ ही देर में दमकल की दो बड़ी गाड़ियाँ मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। आग पर काबू पाने में करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, लेकिन घर का ऊपरी हिस्सा और रखा पूरा सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया।

आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि संभवतः बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगी होगी। वहीं कुछ लोगों का यह भी कहना है कि दरवाजे पर रखे दिये से लपटें उठकर आग भड़की। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Tags :

Bilaspur Fire House Fire Tikarapara Incident Night Fire Accident Fire Brigade Rescue Short Circuit Fire Breaking News Local News Bilaspur

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें