Wednesday 6th of May 2026

ब्रेकिंग

कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता

राजधानी में डबल मर्डर, जीजा ने दो सालियों को मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार

जानिए 6 मई 2026, दिन- बुधवार का पंचांग और शुभ मुहूर्त

मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल

कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल! SI, ASI और हेड कांस्टेबल समेत 136 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

बिलासपुर में गैस कालाबाजारी का पर्दाफाश: : घर से 86 सिलेंडर जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Jagbhan Yadav

Thu, Nov 27, 2025

बिलासपुर में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी को रोकने पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई अंजाम दी है। तोरवा पुलिस को सूचना मिली थी कि हेमूनगर इलाके के एक घर में भारी मात्रा में घरेलू गैस सिलेंडर छिपाकर रखे गए हैं और वहां से अवैध रूप से उनकी बिक्री की जा रही है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घर की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान पुलिस को घर से कुल 86 घरेलू गैस सिलेंडर मिले, जिनमें 43 सिलेंडर भरे हुए थे। इतने बड़े पैमाने पर सिलेंडरों का जमा होना साफ संकेत था कि इन्हें कालाबाजारी के लिए रखा गया था। मौके पर मौजूद दो व्यक्तियों से सिलेंडरों की जानकारी पूछी गई, लेकिन वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू की। अधिकारियों का कहना है कि घरेलू गैस का इस तरह अवैध भंडारण न सिर्फ कानून का उल्लंघन है, बल्कि आसपास के लोगों की सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा बन सकता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

इस पूरी कार्रवाई के बाद पुलिस का कहना है कि शहर में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर लगातार नजर रखी जाएगी। ऐसे अवैध कारोबारियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि शहर में सुरक्षा और व्यवस्था बनी रहे।

Tags :

Bilaspur, Gas Kalabazari, Police Raid, Illegal Storage, Crime, Chhattisgarh News, Domestic Gas Cylinder

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें