Wednesday 6th of May 2026

ब्रेकिंग

कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल! SI, ASI और हेड कांस्टेबल समेत 136 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर

आतिशबाज़ी और ‘झालमुड़ी पार्टी’ से गूंजा शहर

असम और पुडुचेरी में भाजपा-एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर दी बधाई

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

शपथ ग्रहण, बंगाल बीजेपी अध्यक्ष ने दी जानकारी

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

बिलासपुर में शराब विवाद पर खूनी संघर्ष: : दो सगे भाइयों पर चाकू से हमला, गंभीर हालत में सिम्स रेफर; चार आरोपी गिरफ्तार

Jagbhan Yadav

Thu, Nov 27, 2025

बिलासपुर के पचपेड़ी थाना क्षेत्र के सकुलकारी (बड़ेकारी) गांव में बुधवार रात शराब के भुगतान को लेकर शुरू हुई मामूली बहस ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। बहस इतनी बढ़ गई कि आरोपियों ने दो सगे भाइयों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को बेहतर इलाज के लिए सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया। दोनों की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।

घटना रात करीब 8 बजे उस समय हुई, जब राजेंद्र महिलांग और उनके बड़े भाई फूलचंद महिलांग शराब के भुगतान को लेकर गांव के ही कमल महिलांग के घर गए थे। आरोप है कि वहां अवैध रूप से शराब बेची जाती है। भुगतान के तरीके—विशेष रूप से फोन-पे से रकम देने—को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। बात बढ़ती गई और विवाद के बीच राजेंद्र और फूलचंद महिलांग वहां से घर लौटने लगे।

लेकिन विवाद यहीं खत्म नहीं हुआ। राहस बेड़ा चौक के पास कमल महिलांग अपने तीन बेटों—जयेेश, राकेश और रघुवीर—के साथ घात लगाए बैठा था। जैसे ही दोनों भाई वहां पहुंचे, आरोपियों ने अचानक चाकू से उन पर हमला कर दिया। हमले की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े।

सूचना मिलते ही पचपेड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए कमल महिलांग, जयेेश महिलांग, राकेश महिलांग और रघुवीर महिलांग सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक नाबालिग आरोपी को भी हिरासत में लिया गया है।

Tags :

Bilaspur, Crime, Knife Attack, Illegal Liquor, Dispute, Chhattisgarh News, Pachpedi Police, Local Crime News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें