Wednesday 22nd of April 2026

ब्रेकिंग

सिंचाई योजना हेतु 30.68 करोड़ की पुनरीक्षित स्वीकृति….

1 मई से 10 जून तक जिले में “जन समस्या निवारण शिविरों” का होगा आयोजन….

के नेतृत्व में अंतिम व्यक्ति तक पहुंची सरकार….

की तैयारी निर्धारित अवधि में पूरी करें : कलेक्टर

में सिविल सर्विस डे मनाया गया

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

CGTrainCancelled: 8 दिनों तक कई ट्रेनें रद्द : , चौथी लाइन के काम से रेलवे का बड़ा फैसला

Jagbhan Yadav

Sat, Apr 11, 2026

बिलासपुर।  दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में चौथी लाइन कनेक्टिविटी और यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के चलते रेलवे ने 11 से 18 अप्रैल 2026 तक कई यात्री ट्रेनों को रद्द करने और कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से समाप्त करने का फैसला लिया है।

जानकारी के अनुसार बिलासपुर–झारसुगुड़ा सेक्शन के अकलतरा स्टेशन में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा, जिसके कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। इस अवधि में बिलासपुर-रायगढ़, रायगढ़-बिलासपुर, रायपुर-गेवरा रोड, कोरबा-रायपुर सहित कई MEMU और पैसेंजर ट्रेनें अलग-अलग तारीखों में रद्द रहेंगी।

वहीं गोंदिया-झारसुगुड़ा और झारसुगुड़ा-गोंदिया पैसेंजर ट्रेन को बिलासपुर तक ही सीमित किया गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने कोरबा-रायपुर हसदेव एक्सप्रेस को अस्थायी रूप से पैसेंजर के रूप में चलाने का निर्णय लिया है।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले NTES या 139 के माध्यम से ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। यह बदलाव चौथी लाइन के निर्माण कार्य को तेजी से पूरा करने के लिए किया जा रहा है, जिससे भविष्य में ट्रेनों की आवाजाही और बेहतर हो सकेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें