Monday 4th of May 2026

ब्रेकिंग

आज बन रहा है सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट करें दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, जानें राहुकाल का समय

सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, किसे होगा फायदा-नुकसान, पढ़ें राशिफल

स्वर-जनता से सीधा संवाद बना विश्वास का आधार

मरीजों की सुविधा और स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन पर अहम निर्णय

रायगढ़ को मिली नई सौगात

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

भिलाई : भिलाई में सड़क पर कार स्टंट का हंगामा: वीडियो वायरल होने पर ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 वाहनों को जब्त कर भारी चाल

Jagbhan Yadav

Thu, Dec 11, 2025

दुर्ग जिले के भिलाई में सड़क पर कार चलाते हुए स्टंट करने और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने का मामला सामने आने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। 10 दिसंबर की रात सेंट्रल एवेन्यू पर तीन गाड़ियों पर सवार युवकों ने खुलेआम स्टंटबाजी की। इन्होंने न केवल गेट खोलकर तेज रफ्तार में कार चलाई, बल्कि खिड़की और गेट पर बैठकर खतरनाक वीडियो भी बनाए। इस दौरान सड़क पर चल रहे राहगीरों की सुरक्षा तक खतरे में पड़ गई।

यह वीडियो 9 दिसंबर को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और शिकायत ट्रैफिक पुलिस तक पहुंची। वीडियो में तीनों वाहन चालक अपनी कार की खिड़कियों से बाहर झुककर तेज रफ्तार में स्टंट करते दिखे, जिससे उनकी और आम जनता की जान जोखिम में थी। मामला गंभीर देखते हुए ट्रैफिक पुलिस तुरंत एक्शन में आई और करीब 24 घंटे के अंदर तीनों वाहनों की पहचान कर उन्हें जब्त कर लिया गया।

स्टेडियम में भी हुआ स्टंट, पुलिस कर रही खोज

जयंती स्टेडियम में एक अन्य वीडियो सामने आया, जिसमें एक युवक ने मर्सिडीज कार को तेज रफ्तार में दौड़ाते हुए धूल उड़ाते हुए स्टंट किया। इस वीडियो को भी एक छात्र नेता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। पुलिस अब इस स्टंट में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश भी कर रही है।

बिना नंबर प्लेट वाली कार से अवैध सायरन बजाने की शिकायत

10 दिसंबर को ट्रैफिक पुलिस को एक और वीडियो मिला, जिसमें सेंट्रल एवेन्यू रोड पर बिना नंबर प्लेट वाली कार अवैध रूप से सायरन बजाती हुई दिखाई दी। वाहन तेज रफ्तार में था और लोगों के लिए खतरा पैदा कर रहा था। शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और 24 घंटे में कार को पकड़ लिया। चालक पर कड़ी कार्रवाई हुई।

लगातार हो रही है कार्रवाई

ट्रैफिक पुलिस इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे स्टंट वीडियो की मॉनिटरिंग कर रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सड़क पर स्टंट, तेज रफ्तार, रॉन्ग-साइड ड्राइविंग, बिना दस्तावेज वाहन संचालन और अवैध सायरन/फ्लैशर उपयोग पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। सार्वजनिक मार्गों को स्टंट या वीडियो बनाने का प्लैटफ़ॉर्म बनाने वालों पर अब और कड़ी कार्रवाई होगी।

तीनों वाहनों के खिलाफ काटे गए चालान

पहला वाहन – CG 07 BU 4370

वाहन स्वामी पियूष दीक्षित के विरुद्ध धारा 66/192, 184, 179, 130(3) सहित परमिट उल्लंघन, तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन संचालन और दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर ₹7,800 का चालान।

दूसरा वाहन – CG 07 BU 0775

रुशाद एलेन के वाहन पर बिना दस्तावेज, तेज रफ्तार, परमिट उल्लंघन व लापरवाहीपूर्ण ड्राइविंग के लिए ₹13,800 का चालान काटा गया।

तीसरा वाहन – CG 04 LW 6629

दिशान अग्रवाल के वाहन पर गंभीर उल्लंघन पाए गए—

• बिना लाइसेंस

• बिना नंबर प्लेट

• बिना बीमा

• अवैध सायरन उपयोग

इसके लिए धारा 146/196, 184, 100, 3/181, 190(2)(c) के तहत ₹10,300 का चालान किया गया।

ट्रैफिक पुलिस का सख्त संदेश

पुलिस का कहना है कि सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सार्वजनिक स्थानों पर स्टंट करना न केवल गैर-कानूनी है, बल्कि गंभीर दुर्घटनाओं की वजह भी बन सकता है। इसलिए आगे भी ऐसे मामलों पर त्वरित और कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें