आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ी सौगात, हर साल होगी पदोन्नति, कैबिनेट बै : आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ी सौगात, हर साल होगी पदोन्नति, कैबिनेट बैठक में लाया जाएगा प्रस्ताव…
रायपुर:– महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिनस्त आंगनबाड़ी में काम करने वाली महिलाओं के लिए प्रदेश सरकार जल्द ही बड़ा फैसला लेने जा रही है। दरअसल सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की पदोन्नति के नियमों में बदलाव करने का फैसला लिया है जिसका सीधा फायदा 20 हजार से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा। पदोन्नति नियमावली में संशोधन किए जाने के संबंध में खुद महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने जानकारी दी है। उन्होंने ये भी बताया कि जल्द ही इस संबंध में कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव लाया जाएगा।
वर्तमान नियमावली में इनका सुपरवाइजर के पदों पर पदोन्नति के लिए 40 प्रतिशत कोटा है। 10 प्रतिशत कोटा मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए है। जबकि शेष 50 प्रतिशत पदों को अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से सीधी भर्ती से भरा जाता है। केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद राज्य के सभी 5120 मिनी आंगनबाड़ी, उच्चीकृत होकर आंगनबाड़ी केंद्र बन चुके हैं। इनके उच्चीकरण से मिनी आंगनबाड़ी के पद खत्म हो चुके हैं।
मंत्री के मुताबिक सुपरवाइजर नियमावली में संशोधन से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सुपरवाइजर के पदों पर हर साल पदोन्नति का रास्ता साफ हो जाएगा। उन्होंने कहा, पूर्व में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सुपरवाइजर के पदों पर 10 से 20 साल बाद पदोन्नति होती थी, इससे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एक ही पद से सेवानिवृत्त हो रहे थे, लेकिन अब सरकार खाली पदों पर इनकी हर साल पदोन्नति करेगी।
Tags :
chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh policeHindi khabar Hindi newshindi newsindia RaipurToday latest newsToday news
विज्ञापन
विज्ञापन