Wednesday 6th of May 2026

ब्रेकिंग

के कार्यों के लिए 3.64 करोड़ स्वीकृत

गंगरेल के कार्यों के लिए 4.45 करोड़ स्वीकृत

कल नन्हेसर, सिमड़ा एवं बनगांव में लगेगी शिविर, 43 गांवों के ग्रामीण होंगे शामिल

उप मुख्यमंत्री साव ने की घोषणा

ने दूरभाष पर पद्मश्री फुलबासन यादव से की चर्चा, जाना हालचाल

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

7 दिसंबर को अमीन भर्ती परीक्षा: : 16 जिलों में एक साथ परीक्षा, 38 हजार अभ्यर्थियों के लिए विशेष इंतज़ाम

Jagbhan Yadav

Thu, Nov 20, 2025

छत्तीसगढ़ संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 7 दिसंबर को प्रदेशभर में आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा में बिलासपुर सहित 16 जिलों के बड़े संख्या में अभ्यर्थी शामिल होंगे। केवल बिलासपुर जिले से ही 38 हजार से अधिक उम्मीदवार परीक्षा देने पहुंचेंगे, जिसके लिए प्रशासन ने 126 परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था की है। परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यावसायिक परीक्षा मंडल के निर्देशों के अनुसार सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।

अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में समय से पहले पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले उम्मीदवारों को प्रवेश दिया जाएगा, ताकि फोटो पहचान पत्र की जांच और सुरक्षा प्रक्रिया बिना किसी व्यवधान के पूरी की जा सके। निर्धारित समय के 30 मिनट पहले प्रवेश द्वार बंद कर दिए जाएंगे और उसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को अंदर आने की अनुमति नहीं होगी। केंद्र में प्रवेश से पहले सभी अभ्यर्थियों की कड़ी तलाशी अनिवार्य रहेगी।

ड्रेस कोड को लेकर भी सख्ती दिखाई गई है। अभ्यर्थियों को हल्के रंग के कपड़े पहनने की सलाह दी गई है, जबकि फुल स्लीव शर्ट, जैकेट, गहरे रंग के कपड़े, मोटे तल्ले वाले जूते, हाई हील, बड़े बटन वाले कपड़े और काले, नीले, जामुनी, चॉकलेट आदि गहरे रंगों के वस्त्र पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। बिना पॉकेट वाले सामान्य स्वेटर पहनने की अनुमति दी गई है। धार्मिक एवं पारंपरिक परिधान पहनने वाले अभ्यर्थियों को विशेष जांच प्रक्रिया से गुजरना होगा।

महिला अभ्यर्थियों को भारी गहने पहनने की अनुमति नहीं होगी। सभी उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ मान्य फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य है। प्रशासन ने परीक्षार्थियों से अनुरोध किया है कि वे परीक्षा के दिन किसी भी असुविधा से बचने के लिए दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और समय पर केंद्र पर पहुंचें।

Tags :

Amin Exam 2025, Bilaspur News, Chhattisgarh Exam Update, Vyapam Recruitment, Government Jobs, Exam Guidelines, Dress Code Rules, CG Latest News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें