Wednesday 6th of May 2026

ब्रेकिंग

संदिग्ध हालत में मिली लाश

काले धुएं से ढका आसमान

9 मई को होगा नेशनल लोक अदालत का आयोजन, लम्बित मामलों का होगा निराकरण

मातृ सुरक्षा से खुशहाली का मार्ग, छत्तीसगढ़ में मातृ वंदना योजना की ऐतिहासिक सफलता

उप मुख्यमंत्री शर्मा की अनुशंसा पर विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 19.50 लाख की स्वीकृति

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

Bilaspur : प्रार्थना सभा में धर्मांतरण का आरोप, बिलासपुर में विरोध तेज; SECL कर्मचारी पर केस

Jagbhan Yadav

Thu, Nov 13, 2025

बिलासपुर में एक बार फिर कथित धर्मांतरण को लेकर विवाद गहराते हुए नजर आया है। सरकंडा इलाके की बसंत विहार कॉलोनी में आयोजित प्रार्थना सभा पर हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताई और आरोप लगाया कि धार्मिक सभा की आड़ में लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा था। मामले ने तूल पकड़ने पर पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए जांच शुरू कर दी है।

सूचना के अनुसार, हिंदू संगठनों को खबर मिली थी कि एक घर में चल रही सभा के दौरान उपस्थित लोगों को भ्रामक जानकारी देकर हिंदू धर्म छोड़ने के लिए उकसाया जा रहा है। जिस पर संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और घर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। बताया जा रहा है कि यह सभा SECL कर्मचारी राजेंद्र खरे के मकान में आयोजित की गई थी, जिसमें स्थानीय महिला, पुरुष और बच्चे शामिल थे।

कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सभा में हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कही जा रही थीं और इसी माध्यम से धर्मांतरण की कोशिश की जा रही थी। इसके बाद संगठन ने पूरे मामले की लिखित शिकायत सरकंडा थाने में दर्ज कराई। विरोध प्रदर्शन के दौरान धार्मिक साहित्य और प्रचार सामग्री भी बरामद होने की बात सामने आई है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर SECL कर्मचारी को हिरासत में लिया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। थाना प्रभारी प्रदीप आर्या ने बताया कि सभी पहलुओं की जांच की जाएगी और साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें