Thursday 7th of May 2026

ब्रेकिंग

रायपुर समेत कई जिलों में बारिश-आंधी; अगले 24 घंटे के लिए वज्रपात अलर्ट

हार्दिक-रोहित को देखने विमानतल पर उमड़े फैंस

14 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे चढ़े पुलिस के हत्थे

इश्क नहीं हुआ मुकम्मल तो 16 साल की प्रेमिका और 20 साल के प्रेमी ने ट्रेन के सामने कूदकर दे दी जान

लोक निर्माण विभाग के कार्यों की करेंगे समीक्षा……

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: CG: मुर्गा भात पार्टी के बाद दो लोगों की मौत, महिला समेत 3 की हालत गंभीर, गांव में पसरा मातम

Jagbhan Yadav

Thu, Jul 31, 2025

कोरबा:- जिले के कोरकोमा गांव के शिवनगर बस्ती में रविवार रात एक मुर्गा-भात पार्टी के बाद दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत तीन अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और पीड़ितों का हाल जाना।

जानकारी के अनुसार, यह भोज गांव के राजा मणि चौहान के घर पर रखा गया था। पार्टी के दौरान महुआ शराब का सेवन भी किया गया। खाना खाने और शराब पीने के कुछ समय बाद सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। अस्पताल में इलाज के दौरान राजा मणि चौहान और जेमसिंह की मौत हो गई, जबकि राजाराम, राजकुमार और चमेली बाई की हालत गंभीर है। डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी में रखकर उनका इलाज कर रही है।

कोरबा के सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि सभी की हालत भोजन और शराब के सेवन के बाद बिगड़ी। प्रारंभिक तौर पर फूड प्वाइजनिंग की आशंका जताई जा रही है, लेकिन मौत के असली कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इस बात की जांच शुरू कर दी है कि शराब कहां से लाई गई थी और क्या उसमें मिलावट थी। फिलहाल गांव में मातम का माहौल है और ग्रामीणों में दहशत फैली हुई है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें