थाने में खुद को आग लगाने वाली महिला की इलाज के दौरान मौत : थाने में खुद को आग लगाने वाली महिला की इलाज के दौरान मौत
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के महिला थाना परिसर में चार दिन पहले एक महिला ने खुद पर आग लगा लिया था, आग लगाने के बाद वह चीखते-चिल्लाते हुए दौड़कर थाने के अंदर घुस गई थी। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह महिला के ऊपर कपड़े और पानी डालकर आग पर काबू पाया और उसे तत्काल को डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया, महिला 70 फीसदी झुलस गई थी। अस्पताल में इलाज के दौरान इस महिला ने आज रविवार को दम तोड़ दिया है।

थाने में खुद को आग लगाने वाली महिला की इलाज के दौरान मौत
बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के आपसी विवाद के बाद महिला काउंसलिंग के लिए थाने पहुंची थी। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है। पीड़िता की बहन ने बताया था कि पति शिवम गोस्वामी ने उसे रात को घर से बाहर निकाल दिया था। उससे मारपीट की थी। गर्दन पर लात रख दिया था। दोनों ने 5 साल पहले लव मैरिज की थी। दोनों के 2 बच्चे भी है। बहन के मुताबिक शादी के बाद से ही पति महिला को प्रताड़ित कर रहा था। महिला आयोग और पुलिस से भी शिकायत की गई थी।
Tags :
Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today new
विज्ञापन
विज्ञापन