Wednesday 22nd of April 2026

ब्रेकिंग

वजह जान पुलिस भी हो गई हैरान

शाम की डायरेक्ट उड़ान इस दिन से चालू…

टोलों के विद्युतीकरण को मिली मंजूरी

इस गांव के 52 लोग गिरफ्तार

, कुल्हाड़ी से की पत्नी की हत्या, फिर खुद थाने पहुंचा आरोपी, गिरफ्तार

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

छत्तीसगढ़ में अवैध अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई, : इस गांव के 52 लोग गिरफ्तार

Jagbhan Yadav

Wed, Apr 22, 2026

महासमुंद।  छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में वन भूमि पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। तमोरा बीट के आरक्षित वन क्षेत्र में 94 हेक्टेयर जमीन को कब्जामुक्त कराया गया है, जबकि 52 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में 40 पुरुष और 12 महिलाएं शामिल हैं।

वन विभाग के मुताबिक, कक्ष क्रमांक 95 और 96 में अतिक्रमण कर हरे-भरे पेड़ों की कटाई की जा रही थी और जमीन को खेती योग्य बनाया जा रहा था। मामले में भारतीय वन अधिनियम 1927 और लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम 1984 के तहत कार्रवाई की गई है।

बताया जा रहा है कि कुल 116.596 हेक्टेयर वन भूमि पर कब्जा किया गया था। शिकायतों के बाद वन विभाग ने राजस्व विभाग और पुलिस बल के साथ संयुक्त अभियान चलाया। बुलडोजर की मदद से अवैध निर्माण तोड़े गए और करीब 54 अतिक्रमण चिन्हित कर हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें