Saturday 2nd of May 2026

ब्रेकिंग

ने की सुशासन तिहार की तैयारियों की समीक्षा

पालन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षा

नगर भ्रमण कर विकास कार्यों का लिया जायजा….

51 हजार से अधिक कर्मचारी घर-घर पहुँचकर जुटा रहे जानकारी….

गेंदा उत्पादन से कोड़केल के किसान ने पेश

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

जनसंपर्क विभाग द्वारा : 2 साल निरंतर सेवा निरंतर विकास कार्यक्रम का किया गया आयोजन

Jagbhan Yadav

Sat, Dec 27, 2025

छलके उमंग, उत्साह एवं खुशी के रंग

राजनांदगांव। सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनसंपर्क विभाग द्वारा राजनांदगांव शहर के रानी सागर स्थित चौपाटी में 2 साल निरंतर सेवा निरंतर विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम उमंग, उत्साह एवं खुशनुमा माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही विभिन्न रोचक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान छत्तीसगढ़ी संस्कृति पर आधारित प्रश्र पूछे गए। जिसमें शहरवासियों की सक्रिय सहभागिता रही। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के हितग्राही  हेमंत पाण्डे ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि इस योजना से घर में सोलर पैनल लगाने से बिजली बिल शून्य हो गया है। वहीं अतिरिक्त बिजली का भी उत्पादन हो रहा है। आरजे अनिमेष ने राजनांदगांव जिले की विशेषताएं, कला एवं संस्कृति, शासन की योजनाओं पर आधारित रूचिकर प्रश्न पूछे। उन्होंने राजिम पावन नगरी में राजिम कुंभ में नदियों के संगम में नदियों के नाम पूछे। कक्षा छठवीं की छात्रा तोषी ठाकुर ने पैरी, सोंढूर एवं महानदी के नाम बताकर दर्शकों को चकित कर दिया। वस्तुओं के नाम छत्तीसगढ़ी में पूछे गए। उत्सुकता एवं जिज्ञासा के साथ प्रतिभागियों ने झाडू को बहारी बताया। वहीं पर्रा, टूकना, झहुआ जैसी वस्तुओं के नाम छत्तीसगढ़ी में बताए गए। कार्यक्रम के दौरान वाइल्ड कार्ड एन्ट्री और दोस्तों से मदद के लिए हेल्पलाईन रखे गए थे।  विनय साहू ने दृश्य देखकर प्रधानमंत्री आवास योजना के संबंध में जानकारी प्रदान की। प्रश्र पूछा गया कि ऐसी कौन सी योजना है, जिसमें जनमानस स्कूल में भोजन देने में अपना योगदान दे सकते हैं। जीविका ने न्योता भोज उत्तर देकर सभी को चकित किया।

छत्तीसगढ़ में खेल के संबंध में इशारों में प्रश्र पूछने पर नव्यांश ने बस्तर ओलंपिंक बताकर अपनी सूझबूझ का परिचय दिया। प्रतिभागियों ने जल जीवन मिशन, हरेली, धान खरीदी, कृषक उन्नति योजना से संबंधित प्रश्रों के उत्तर दिए। आरजे अनिमेष एवं योगिता ने अपनी हाजिर जवाबी से सभी को खूब हंसाया। श्रीमती अरूणा साहू, भावना साहू एवं पिंकी साहू तीनों बहनों ने टंग ट्विस्टर में भाग लिया, महफिल में रंग जमाया। नन्ही बालिका नव्या ने राम आएंगे... और घमेन्द्र साहू, निखिल जैन ने एक प्यार का नगमा है... सुमधुर गीत सुनाया। आरजे अनिमेष ने सभी को शासन की योजनाओं एवं कार्यक्रमों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने सभी को शासन की योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने के लिए जनसंपर्क विभाग के पोर्टल से जुडऩे कहा। जनसंपर्क विभाग का यह आयोजन मनोरंजक एवं संगीतमय रहा। कार्यक्रम में युवाओं, महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों सभी आयु वर्ग के नागरिक शामिल हुए। संयुक्त संचालक जनसंपर्क रायपुर श्रीमती इस्मत जहां दानी, संयुक्त संचालक जनसंपर्क राजनांदगांव डॉ. उषा किरण बड़ाईक द्वारा कार्यक्रम में उम्दा प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका जनमन का भी वितरण किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें