: कवर्धा में पिकअप वाहन खाई में गिरने से 18 की मौत: 4 घायल, मुख्यमंत्री और गृहमंत्री ने जताया शोक, गृहमंत्री घटना स्थल के लिए हुए रवाना
Jagbhan Yadav
Mon, May 20, 2024
कवर्धा। थाना कुकदूर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बाहपानी के पास पिकअप खाई में गिर गई है पिकअप में लगभग 25 लोग सवार थे जो तेंदूपत्ता तोड़ने गए थे और वापस हो रहे थे सूचना मिली है पुलिस टीम घटनास्थल को रवाना हुई है।
https://twitter.com/vishnudsai/status/1792504012753052111?t=04xmeevlP-h36VOIaBGojg&s=19
छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले जंगल से तेंदूपत्ता तोड़कर वापस लौट रहें बैगा आदिवासियों की पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर 20 फीट खाई में जा गिरी, इस दर्दनाक हादसे में 17 महिला, 1 पुरुष समेत 18 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 4 लोग घायल है. जिसमे 3 महिला और 1 पुरुष शामिल है, जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
https://twitter.com/vijaysharmacg/status/1792495499385459063?t=xD5wGs6KPGESBWt-ENsebw&s=19
इस घटना में 18 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, गृहमंत्री विजय शर्मा ने शोक जताया है और घायलों के बेहतर इलाज के आवश्यक निर्देश ज़िला प्रशासन को दिए है।



तत्काल घटना स्थल के लिए हुए रवाना: कवर्धा में मजदूरों से भरी पिकअप वाहन पलटने से 15 लोगों के निधन की खबर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दुख जताया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही उपमुख्यमंत्री तत्काल घटना स्थल के लिए रवाना हुए। उन्होंने अपने सोशल मीडिया “एक्स” पर ट्वीट करते हुए लिखा कि यह घटना अत्यंत पीड़ादायक है।




मेरी शोक-संवेदनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने इस दुर्घटना में अपनों को खोया है। उन्होंने सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और बताया कि राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों और उनके परिजनों की हरसंभव सहायता में जुटा है

Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन