Tuesday 28th of April 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिया संतों का आशीर्वाद

आज 43 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान

ने एक ट्रांसपोर्ट कार्यालय में घुसकर कर्मचारियों के साथ मारपीट

'खेल', फोरेंसिक जांच से खुलेगा अवैध भंडारण का राज

मोबाइल से ऐसे पहुंची पुलिस

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

CG : छात्रावास में 11वीं छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप

Jagbhan Yadav

Sun, Mar 15, 2026

कोरिया। जिले के सोनहत जनपद पंचायत अंतर्गत कटगोड़ी पोस्ट मैट्रिक छात्रावास में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 11वीं कक्षा में अध्ययनरत एक रहवासी छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक छात्र का नाम सुरेश बताया जा रहा है, जो कक्षा 11वीं में अध्ययनरत था। सुरेश ने बीती रात छात्रावास के भीतर ऐसा आत्मघाती कदम उठा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही सोनहत प्रशासन और पुलिस विभाग हरकत में आया। सोनहत एसडीएम अंशुल वर्मा, तहसीलदार संजय सिंह राठौर, थाना प्रभारी विनोद पासवान सहित पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की एक टीम तत्काल कटगोड़ी छात्रावास पहुंची। टीम ने मौके पर पहुंचकर प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है और मृतक छात्र के साथियों व छात्रावास प्रबंधन से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने फिलहाल छात्र के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की गहनता से आगे की जांच में जुटी हुई है।

 

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें