: TRAI ने मांगे सस्ते कॉलिंग प्लान, तो Airtel ने पुराने प्लान से छीन लिया यह खास बेनिफिट…
Jagbhan Yadav
Wed, Jan 22, 2025
नई दिल्ली:- भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण द्वारा जारी किए गए निर्देशों का पालन करते हुए भारतीय टेलिकॉम सर्विस प्रदाता Bharti Airtel ने वॉइस और SMS-ओनली प्रीपेड प्लान्स की शुरुआत कर दी है.
ध्यान देने वाली बात यह है कि Airtel ने इसके लिए कोई नया प्लान नहीं पेश किया है. लेकिन TRAI द्वारा दिए गए निर्देशों को पूरा करने के लिए कंपनी ने अपने मौजूदा प्लान्स को संशोधित किया. आइए Airtel द्वारा पेश किए गए प्रीपेड प्लान्स के बारे में विस्तार से जानते हैं…
509 रुपये का प्रीपेड प्लान
Airtel ने अपने 509 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को संशोधित किया है, जिसके अंतर्गत अब अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 900 SMS मैसेज भेजने की सुविधा मिलेगी. बता दें कि कंपनी द्वारा इस प्लान की वैधता 84 दिनों की रखी गई है.

इसके अलावा अतिरिक्त Airtel रिवॉर्ड के तौर पर इसमें Airtel Xstream ऐप पर मुफ्त कंटेंट, अपोलो 24/7 सर्किल मेंबरशिप और मुफ्त हैलो ट्यून्स मिलती हैं. एयरटेल की माने तो वॉयस और एसएमएस-ओनली प्लान की प्रभावी कीमत लगभग 167 रुपये प्रति माह है. ध्यान देने वाली बात यह है कि पहले, इस प्लान में 6GB डेटा भी शामिल था.
1,999 रुपये का प्रीपेड प्लान
Airtel के 509 रुपये के प्लान के अलावा, जो यूजर्स लंबी अवधि या सालाना प्लान लेना पसंद करते हैं, उनके लिए कंपनी ने 1,999 रुपये का सालाना प्लान पेश किया है. इस प्लान में आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 3,600 एसएमएस मैसेज की सुविधा मिलती है और इस प्लान की वैधता 365 दिनों तक की रखी गई है.

Airtel के 1,999 रुपये के सालाना प्लान में अतिरिक्त एयरटेल रिवॉर्ड के तौर पर Airtel Xstream ऐप पर मुफ़्त कंटेंट, अपोलो 24/7 सर्किल मेंबरशिप और मुफ़्त हैलो ट्यून्स मिलती हैं. कंपनी की प्लान्स लिस्ट में यह प्रीपेड प्लान पहले भी मौजूदा था और इसके साथ ग्राहकों को 24GB डेटा भी मिलता था.
क्या है कंपनी का लक्ष्य
Bharti Airtel ने इन मौजूदा प्रीपेड प्लान्स से बंडल में मिलने वाले डेटा लाभ को हटा दिया है. ऐसे में कंपनी का मानना है कि बाजार में उनकी कीमत बनी रहेगी, क्योंकि Airtel ने निकट अवधि में प्रति यूजर्स औसत राजस्व 300 रुपये का लक्ष्य रखा है और इस लक्ष्य को पूरा करने में ये प्रीपेड प्लान्स मदद कर सकते हैं. इसे उच्च मूल्य खंड को लक्षित करने वाले टैरिफ समायोजन के रूप में देखा जा सकता है.
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन