Saturday 6th of June 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रपति 8 जून को करेंगी शौर्य चक्र से सम्मानित

जांच के दौरान मिली खामियां, दो दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड

कई अफसरों के तबादले…देखें लिस्ट..!!

राजधानी के सेंट्रल बैंक जोनल ऑफिस में भीषण आग, दस्तावेज़ व रिकॉर्ड जलकर खाक

राजधानी रायपुर सहित 21 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

*अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस और आरएसडब्ल्यूएम के बीच स्थायी भविष्य के लिए व : *अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस और आरएसडब्ल्यूएम के बीच स्थायी भविष्य के लिए विशेष साझेदारी*

Jagbhan Yadav

Thu, Nov 6, 2025

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस और आरएसडब्ल्यूएम के बीच स्थायी भविष्य के लिए विशेष साझेदारी

नई दिल्ली/अहमदाबाद, 5 नवम्बर, 2025: देश की प्रमुख टेक्सटाइल निर्माता और एलएनजे भीलवाड़ा ग्रुप की प्रमुख कंपनी, आरएसडब्ल्यूएम लिमिटेड ने अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (एईएसएल) के साथ 60 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी आपूर्ति के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता कंपनी की सतत विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

समझौते के तहत, एईएसएल आरएसडब्ल्यूएम लिमिटेड की अतिरिक्त बिजली जरूरत के लिए पूरी ग्रीन पॉवर वैल्यू चेन का प्रबंधन करेगा। इसके लिए आरएसडब्ल्यूएम ने 'ग्रुप कैप्टिव स्कीम' के तहत एक नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी में 60 करोड़ रुपए का निवेश किया है, जिसके जरिए हर साल कंपनी के राजस्थान के विनिर्माण संयंत्रों को 31.53 करोड़ यूनिट ग्रीन पॉवर मिलेगी। इस कदम से आरएसडब्ल्यूएम की कुल ऊर्जा जरूरतों में नवीकरणीय ऊर्जा की हिस्सेदारी 33% से बढ़कर करीब 70% तक पहुँच जाएगी, यानि अब उसकी दो-तिहाई बिजली हरित स्रोतों से आएगी।

आरएसडब्ल्यूएम लिमिटेड के अध्यक्ष, प्रबंध निदेशक और सीईओ रिजु झुनझुनवाला ने कहा, "यह उपलब्धि हमारे दीर्घकालिक दृष्टिकोण को दर्शाती है, जिसमें विकास को सततता के साथ जोड़ा गया है और हमें एक भविष्य-उन्मुख औद्योगिक नेता के रूप में मजबूती मिलती है। अपनी कुल ऊर्जा जरूरतों का 70% रिन्यूएबल सोर्स से पूरा करके, जो कि भारत के राष्ट्रीय औसत 31% से कहीं अधिक है, आरएसडब्ल्यूएम जिम्मेदार ऊर्जा संक्रमण में उद्योग के मानक स्थापित जारी रखे हुए है।"

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड के सीईओ कंदर्प पटेल ने कहा, "इस ऐतिहासिक पहल के लिए आरएसडब्ल्यूएम के साथ साझेदारी करना हमारे लिए बहुत खुशी की बात है। यह इस बात को उजागर करती है कि स्थिरता किस प्रकार व्यवसायों का महत्वपूर्ण हिस्सा बनती जा रही है। यह सहयोग रिन्यूएबल एनर्जी की क्षमता और प्रभाव का प्रमाण है, जो औद्योगिक विकास को मजबूत करने के साथ-साथ स्थिरता भी सुनिश्चित करता है। एक प्रमुख ऊर्जा समाधान प्रदाता के रूप में, हमें गर्व है कि हम अपने इनोवेशन संबंधी प्रस्तावों के जरिए उद्योगों को डिकार्बनाइज करने में सहायक भूमिका निभा रहे हैं।"

आरएसडब्ल्यूएम लिमिटेड के संयुक्त प्रबंध निदेशक राजीव गुप्ता ने कहा, "60 करोड़ रुपए के इक्विटी निवेश के साथ यह हमारी सतत विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो वैश्विक स्वच्छ ऊर्जा मानकों के अनुरूप है और हमारे इस नेक उद्देश्य के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हाइब्रिड पॉवर को अपनाकर, आरएसडब्ल्यूएम न सिर्फ अपने कार्बन फुटप्रिंट को कम कर रहा है, बल्कि ऊर्जा सुरक्षा और परिचालन दक्षता भी बढ़ा रहा है।"

आरएसडब्ल्यूएम का स्थिरता पर विशेष ध्यान कंपनी को भविष्य-तैयार टेक्सटाइल नेता बनाता है, चाहे वह रिन्यूएबल एनर्जी हो, सर्कुलर मटेरियल फ्लो हो या फिर जिम्मेदार जल उपयोग, यह एक पुनर्निर्मित और मजबूत अर्थव्यवस्था में योगदान देता है।.

एईएसएल का कमर्शियल और इंडस्ट्रियल (सी एंड आई) सेक्टर, बड़े बिजली उपभोक्ताओं को अनुकूलित ऊर्जा समाधान प्रदान करता है। विश्वसनीय, प्रतिस्पर्धात्मक और बढ़ते हुए हरित ऊर्जा स्रोतों के जरिए, एईएसएल विभिन्न सेक्टर्स के व्यवसायों को उनके परिचालन और स्थिरता दोनों लक्ष्यों को पूरा करने में मदद करता है। कंपनी आगामी पाँच वर्षों में 7,000 मेगावाट के सी एंड आई पोर्टफोलियो के लक्ष्य कर कार्य कर रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें