: आरबीआई गवर्नर के बयान के बाद धड़ाम हुआ Paytm का शेयर, नियमों की हो रही थी अनदेखी
राहुल राय दिल्ली
paytm payments bank: पेटीएम पेमेंट बैंक से पर आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास के बयान के बाद कंपनी के शेयरों में और गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, आरबीआई की ओर से अगले हफ्ते एक FAQ जारी किया जाएगा।

पेटीएम पेमेंट बैंक पर आरबीआई के एक्शन के बाद शेयरों में काफी गिरावट दर्ज की गई है। इसी बीच भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास का बयान सामने आया है। आरबीआई गवर्नर के बयान के बाद एक बार भी पेटीएम के शेयर में कमी देखने को मिली है। पेटीएम के शेयर में 10 प्रतिशत की कमी के बाद लोअर सर्किट लग गया है। बता दें कि दिन में 528 रुपये के हाई से स्टॉक 15.40 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।
यह विशिष्ठ संस्थान से जुड़ा मामला
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने एक प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि पेटीएम पेमेंट बैंक के खिलाफ ये सुपवाइजरी कार्रवाई है। पूरे सिस्टम के बारे में कोई चिंता नहीं है। यह एक विशिष्ट संस्थान से जुड़ा मुद्दा है।उन्होंने कहा कि यह नियामकीय कमी का मामला नहीं है, बल्कि अनुपालन का मुद्दा है। उन्होंने यह भी बताया कि केंद्रीय बैंक चिंताओं को दूर करने के लिए अगले सप्ताह पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ की गई कार्रवाई से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों का एक सेट जारी करेगा।

rbi जारी करेगी FAQ
उन्होंने आगे कहा कि बीते कई दिनों से हमें पेटीएम से जुड़े मुद्दे पर कई सारे सवाल प्राप्त हुए हैं। हमने उन्हें नोट कर लिया है और उसके आधार पर हम अगले सप्ताह एक FAQ जारी करेंगे।
बीते हफ्ते आरबीआई ने की थी कार्रवाई
बता दें कि बीते सप्ताह आरबीआई ने नियमों को अनदेखी करने का हवाला देते हुए पेटीएम पेमेंट बैंक पर 29 फरवरी के बाद से खातों या पेटीएम वॉलेट में नई राशि जमा करने पर रोक लगा दी थी। इसके बाद से लगातार पेटीएम के शेयरों में गिरावट दर्ज की जा रही है।

Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन