Car Discounts in December : कार खरीदने का शानदार मौका! Tata से Maruti की इन गाड़ियों पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट
Jagbhan Yadav
Sun, Dec 7, 2025
अगर आप इस साल के अंत में नई कार खरीदने का प्लान है तो आपके पास एक अच्छा मौका है। Tata Motors और Maruti Suzuki अपनी कई लोकप्रिय कारों पर भारी डिस्काउंट ऑफर कर रही हैं। इन ऑफर्स में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बेनिफिट और लॉयल्टी बोनस शामिल हैं, जिससे ग्राहकों को लाखों रुपये तक का फायदा हो सकता है। आइए जानते हैं कि Tata और Maruti की किन गाड़ियों पर सबसे बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है:

Maruti Invicto MPV:
इस कार पर ₹2.15 लाख रुपये तक का सबसे बड़ा फायदा मिल रहा है। इसमें ₹1 लाख रुपये का कैश डिस्काउंट और ₹1.15 लाख रुपये तक का स्क्रैपेज या एक्सचेंज बोनस शामिल है।

Maruti Fronx
Fronx के Turbo वेरिएंट पर ₹88,000 रुपये तक का डिस्काउंट। इसमें ₹43,000 रुपये का वेलोसिटी एक्सेसरी पैक भी शामिल है। पेट्रोल मॉडल पर ₹35,000 रुपये और CNG वेरिएंट पर ₹30,000 रुपये तक की छूट मिल रही है।
दिसंबर का महीना अक्सर ईयर-एंड स्टॉक क्लियरेंस के कारण भारी डिस्काउंट लेकर आता है। यदि आप बड़ी बचत के साथ एक नई कार घर लाना चाहते हैं, तो इन ऑफर्स का लाभ उठाने के लिए यह सबसे सही समय है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन