Saturday 6th of June 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रपति 8 जून को करेंगी शौर्य चक्र से सम्मानित

जांच के दौरान मिली खामियां, दो दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड

कई अफसरों के तबादले…देखें लिस्ट..!!

राजधानी के सेंट्रल बैंक जोनल ऑफिस में भीषण आग, दस्तावेज़ व रिकॉर्ड जलकर खाक

राजधानी रायपुर सहित 21 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: अगस्त महीने में छुट्टियों की भरमार, 15 दिन बैंकों का रहेगा शटर डाउन

Jagbhan Yadav

Fri, Aug 1, 2025

आज से अगस्त महीने की शुरुआत हो गई है। इस महीने 6-7 दिन नहीं, बल्कि 15 दिन बैंक की छु्ट्टी रहने वाली है। इन छुट्टियों में सार्वजनिक छुट्टियों के अलावा, दूसरे-चौथे शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल है, आइए जानते हैं…

नईदिल्ली (ए)। आपको भी इस महीने अगर बैंक ब्रांच में जाकर कोई काम कराना है तो बैंक जाने से पहले बैंकों की छुट्टियों की लिस्‍ट जरूर देख लें. ऐसा इसलिए है क्‍योंकि अगस्‍त 2025 में बैंक छुट्टियों की भरमार है. इस महीने बैंकों में वीकेंड और त्‍योहारों की वजह से 15 दिन कामकाज नहीं होगा. हर हफ्ते के रविवार को सभी बैंक बंद रहते हैं. इसके अलावा, हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंकों में छुट्टी होती है. इस बार 3, 10, 17, 24 और 31 अगस्त को रविवार है. इसके अलावा, 9 अगस्त को दूसरा शनिवार और 23 अगस्त को चौथा शनिवार होने के कारण भी बैंक बंद रहेंगे।

अगस्त में कई बड़े त्योहार आने वाले हैं जैसे रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस, जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी. इन्हीं त्योहारों के चलते अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे. यहां यह जान लेना जरूरी है कि हर राज्‍य में बैंक पंद्रह दिन बंद नहीं रहेंगे. त्‍योहार के चलते हो सकता है कि एक राज्‍य में छुट्टी हो तो दूसरे में नहीं भी हो.  इसलिए ये जानने के लिए की आपके शहर में किस-किस तारीख को बैंक बंद है, आपको गौर से आरबीआई की बैंक हॉलीडे लिस्‍ट देखनी चाहिए।

अगस्त 2025 की बैंक छुट्टियों की लिस्ट

  • 3 अगस्त 2025 : रविवार को देशभर में सभी बैंक बंद रहेंगे।
  • 8 अगस्त 2025 : तेंगना पोर्निमा और झूलन पूर्णिमा के मौके पर ओडिशा और पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहेंगे।
  • 9 अगस्त : दूसरा शनिवार होने की वजह से देशभर में बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी।
  • 10 अगस्त 2025 : रविवार को देशभर में सभी बैंक बंद रहेंगे।
  • 13 अगस्त : केरल में ओणम पर्व की छुट्टी के कारण बैंक बंद रहेंगे।
  • 15 अगस्त : स्वतंत्रता दिवस पर पूरे देश में बैंक अवकाश रहेगा।
  • 16 अगस्त : पारसी नववर्ष (नवरोज) के चलते महाराष्ट्र और गुजरात में बैंक बंद रहेंगे।
  • 17 अगस्त 2025 : रविवार को देशभर में सभी बैंक बंद रहेंगे।
  • 19 अगस्त : रक्षाबंधन के अवसर पर उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
  • 23 अगस्त : चौथे शनिवार की वजह से पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
  • 24 अगस्त 2025 : रविवार को देशभर में सभी बैंक बंद रहेंगे।
  • 25 अगस्त : जन्माष्टमी के कारण उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, दिल्ली समेत कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
  • 27 अगस्त : श्री नारायण गुरु जयंती के चलते केरल में बैंक अवकाश रहेगा।
  • 28 अगस्त : थिरुवोनम (ओणम का प्रमुख दिन) पर केरल में बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी।
  • 31 अगस्त 2025 : रविवार को देशभर में सभी बैंक बंद रहेंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें