Saturday 6th of June 2026

ब्रेकिंग

आज का शुभ मुहूर्त, अमृत काल और दिशाशूल की स्थिति, एक क्लिक में पढ़ें

: शनिवार को शनि देव की बरसेगी कृपा, जानें कैसा रहेगा आपकी राशि का हाल

के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये दिशा-निर्देश

से बढ़ता है आत्मविश्वास : साव

, श्रम विभाग ने नियमों में किया बड़ा संशोधन

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

भारतीय अर्थव्यवस्था की तेज रफ्तार बरकरार : 7.4% ग्रोथ का अनुमान

Jagbhan Yadav

Sat, Feb 7, 2026

बिजनेस डेस्कः भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा है कि वैश्विक अनिश्चितताओं और भू-राजनीतिक चुनौतियों के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था “अच्छी स्थिति” में बनी हुई है और लगातार सुधार की दिशा में आगे बढ़ रही है। मौद्रिक नीति की घोषणा करते हुए RBI ने रेपो रेट को 5.25% पर यथावत रखने का फैसला किया।

गवर्नर ने बताया कि चालू वित्त वर्ष में वास्तविक GDP वृद्धि दर लगभग 7.4% रहने का अनुमान है। साथ ही उन्होंने संकेत दिया कि जल्द ही GDP और महंगाई के आंकड़ों को मापने के लिए नई सांख्यिकीय श्रृंखला (New Series) लागू की जाएगी, जिससे प्रमुख मैक्रोइकोनॉमिक संकेतकों की रिपोर्टिंग और अधिक सटीक हो सकेगी।

RBI ने वित्त वर्ष 2027 के लिए पूरे साल का GDP अनुमान अप्रैल की मौद्रिक नीति बैठक तक टाल दिया है। नई GDP सीरीज लागू होने के बाद ही केंद्रीय बैंक आगे का ग्रोथ प्रोजेक्शन जारी करेगा। वहीं FY26 के लिए GDP ग्रोथ अनुमान 7.3% से बढ़ाकर 7.4% कर दिया गया है। Q3 FY26 का अनुमान 7% पर बरकरार रखा गया है, जबकि चौथी तिमाही में 6.5% वृद्धि की उम्मीद जताई गई है। आगे के अनुमान में RBI ने Q1 FY27 के लिए ग्रोथ 6.7% से बढ़ाकर 6.9% और Q2 FY27 के लिए 6.8% से बढ़ाकर 7% कर दी है।

GVA और सेक्टर ग्रोथ

गवर्नर मल्होत्रा ने कहा कि आर्थिक विकास को आगे बढ़ाने में सकल मूल्य वर्धन (GVA) की अहम भूमिका होगी और इसकी वृद्धि दर करीब 7.3% रहने का अनुमान है। मजबूत सेवा क्षेत्र इस वृद्धि का मुख्य आधार बनेगा। इसके अलावा विनिर्माण और निर्माण क्षेत्र में भी सुधार और अच्छी वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं।उन्होंने कहा कि मजबूत घरेलू मांग और सकारात्मक आर्थिक संकेतक यह दिखाते हैं कि भारत अपनी आंतरिक आर्थिक मजबूती के दम पर बाहरी झटकों का सामना करने में सक्षम है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें