Thursday 23rd of April 2026

ब्रेकिंग

शाम 5 बजे तक बंपर वोटिंग…बंगाल में 89% और तमिलनाडु में 82% मतदान दर्ज

अभियान ने पकड़ी रफ्तार, दूरस्थ अंचलों तक बढ़ा भरोसा

धनेशपुर में दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष शिविर

रायपुर जिले में विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक

मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

Aaj Ka Rashifal. : आज का राशिफल: मेष राशि से लेकर मीन का 4 जनवरी का दिन कैसा रहेगा?

Jagbhan Yadav

Sun, Jan 4, 2026

Aaj Ka Rashifal 4 January 2026 Horoscope, आज का राशिफल: ग्रहों की स्थिति- गुरु और चंद्रमा मिथुन राशि में। दोपहर के बाद चंद्रमा कर्क राशि के स्वग्रही हो जाएंगे। केतु सिंह राशि में। सूर्य, बुध, शुक्र, मंगल धनु राशि में। राहु कुंभ राशि में। शनि मीन राशि के गोचर में हैं।

मेष राशि- भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी होगी। मां का स्वास्थ्य अच्छा होगा। मां का साथ मिलेगा। प्रेम, संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम। व्यापार आपका अच्छा है। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

वृषभ राशि- पराक्रम रंग लाएगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य ठीक-ठाक। प्रेम, संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम चल रही है इन दिनों। व्यापार भी लगभग ठीक है। पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि- धनार्जन होगा। कुटुंब में वृद्धि होगी। सभ्य साधक रहेंगे, लेकिन कम बोलिए। प्रेम, संतान की स्थिति काफी अच्छी और व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कर्क राशि- स्वास्थ्य में सुधार होगा। आकर्षण बढ़ेगा। आपकी समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम है। व्यापार आपका अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- अकारण मन चितिंत रहेगा। सर दर्द, नेत्र पीड़ा बनी रहेगी। प्रेम, संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम। व्यापार आपका अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- कन्या राशि की स्थिति अच्छी है। आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। पुराने स्तोत्र से भी पैसे आएंगे। बस गृह कलह से बचिएगा। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि- कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा है। अपनों का साथ होगा। बहुत सारे लोग मदद करने को तैयार रहेंगे। पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि- स्वास्थ्य में सुधार हो जाएगा। यात्रा का योग बनेगा। परिस्थितियां अनुकूल होने लगेंगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

धनु राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगा में तरक्की करेंगे। फिर भी परिस्थितियां थोड़ा प्रतिकूल रहेंगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान की स्थिति काफी अच्छी। व्यापार भी अच्छा है, लेकिन रिस्क किसी भी क्षेत्र में मत लीजिएगा। शिवजी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।

मकर राशि- इन दिनों सरकारी तंत्र से बचकर पार करिए। बहुत सारे लोग आपके खिलाफ और नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, लेकिन थोड़ी सी राहत मिल जाएगी आपको। हर चीज में सुधार। नौकरी-चाकरी की स्थिति, जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा, स्वास्थ्य में सुधार होगा, प्रेम-संतान का साथ होगा। बेहतर समय। शिवजी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।

कुंभ राशि- आय की स्थिति दिना-नौ-दिन स्ट्रॉन्ग होती जाएगी। थोड़ा विरोधी नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे लेकिन जीत आपकी होगी क्योंकि बड़ी मजबूत स्थिति में इन दिनों हैं। डिस्टर्बिंग समय है- स्वास्थ्य को लेकर के, बाकी सब चीजों को लेकर के, लेकिन जीत आपकी है। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा लेकिन भावुक होकर निर्णय मत लीजिएगा। स्वास्थ्य ठीक-ठाक। प्रेम, संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम। व्यापार अच्छा है। शिवजी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।

 

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें