Thursday 23rd of April 2026

ब्रेकिंग

शाम 5 बजे तक बंपर वोटिंग…बंगाल में 89% और तमिलनाडु में 82% मतदान दर्ज

अभियान ने पकड़ी रफ्तार, दूरस्थ अंचलों तक बढ़ा भरोसा

धनेशपुर में दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष शिविर

रायपुर जिले में विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक

मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

Aaj Ka Rashifal : आज का राशिफल : मेष राशि से लेकर मीन का 10 दिसंबर का दिन कैसा रहेगा?

Jagbhan Yadav

Wed, Dec 10, 2025

Aaj Ka Rashifal 10 December 2025: ग्रहों की स्थिति- गुरु मिथुन राशि में। चंद्रमा और केतु सिंह राशि में। सूर्य, बुध, शुक्र वृश्चिक राशि में। मंगल धनु राशि में। राहु कुंभ राशि में। और शनि मीन राशि के गोचर में हैं।

मेष राशि- मन परेशान रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। संतान को लेकर के, अगर प्रेम में है तो प्रेम को लेकर के, मन परेशान रहेगा। बाकी स्वास्थ्य की स्थिति सुधर चुकी है लेकिन मानसिक स्वास्थ्य एक दो दिन गड़बड़ रहेगा। व्यापार आपका अच्छा है। सूर्य को जल देना शुभ रहेगा।

वृषभ राशि- गृह कलह के संकेत हैं। भौतिक सुख, संपदा की खरीदारी में थोड़ी परेशानी होगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। रक्तचाप ऊपर नीचे होगा। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार अच्छा। तांबे की वस्तु दान करें।

मिथुन राशि- पराक्रम उतना रंग नहीं लाएगा और नाक, कान, गले की परेशानी होगी। प्रेम संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार मध्यम है। तांबे की वस्तु दान करें।

कर्क राशि- धन हानि के संकेत हैं। निवेश न करें। जुबान पर काबू रखें। कौटुंबिक सुख में बाधा आएगी। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है लेकिन बहुत क्रोध में मत आइएगा। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- घबराहट, बेचैनी बनी रहेगी। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- खर्च का अधिकता मन को परेशान करेगी। सिर दर्द, अज्ञात भय, इत्यादि सताएगा। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।

तुला राशि- आय में उतार चढ़ाव बना रहेगा। मां परेशान रहेगा। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है। भ्रामक समाचार की प्राप्ति। स्वास्थ्य ठीक ठाक, प्रेम, संतान मध्यम, व्यापार अच्छा है। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि- व्यापार में उतार चढ़ाव बना रहेगा। कोर्ट, कचहरी में हार का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- अपमानित होने का भय होगा। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है। बच के रहें। स्वास्थ्य ठीक-ठाक। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार भी अच्छा। तांबे की वस्तु पास रखें।

मकर राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट, चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम, संतान की स्थिति ठीक ठाक। व्यापार भी ठीक है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि- जीवनसाथी के साथ और स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वयं के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम, संतान भी मध्यम, व्यापार लगभग ठीक है। तांबे की वस्तु दान करना, सूर्य को जल देना शुभ होगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें