Friday 24th of April 2026

ब्रेकिंग

शिक्षक की मौके पर मौत, ड्यूटी जाते समय हुए हादसे के शिकार……

, जानिए अब कितने बजे से कितने बजे तक होगी संचालित…..

पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, कई पुलिसकर्मियों को किया इधर से उधर, देखिए पूरी लिस्ट…..

इन जिलों में गरज-चमक, बिजली और बारिश की चेतावनी

रेलवे स्टेशन पर शुरू हुआ मिस्टिंग सिस्टम, ठंडी फुहारों से यात्रियों को मिली बड़ी राहत

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

Aaj Ka Rashifal 29 मार्च : आज इन 6 राशियों का दिन बीतेगा शानदार, किस्मत देगी साथ

Jagbhan Yadav

Sat, Mar 28, 2026

Aaj Ka Rashifal 29 March 2026 Horoscope, आज का राशिफल 29 मार्च: ग्रहों की आज की स्थिति: शुक्र मेष राशि में, गुरु मिथुन राशि में, चंद्रमा कर्क राशि में, अश्लेषा नक्षत्र के हैं। अश्लेषा मूल की तरह इनकी शांति कराई जाती है। अश्लेषा में पैदा हुए बच्चे या लोग बहुत बुद्धिमान होते हैं और बौद्धिक स्थिति इनकी इतनी तीव्र होती है, बहुत अच्छे कैलकुलेशन, अर्थशास्त्र के जानकार, काउंसलर, बहुत अच्छी स्थिति इनके, सॉफ्टवेयर वाले, यह स्थिति इनकी होती है। लेकिन अश्लेषा की शांति कराना अच्छा माना जाता है, मूल की तरह। मूल में ही यह लिया जाता है। केतु सिंह राशि में। बुध, मंगल, राहु कुंभ राशि में। सूर्य और शनि की स्थिति मीन राशि में बनी हुई है।

मेष राशि: शारीरिक स्थिति मध्यम रहेगी। जीवनसाथी से जुड़ेंगे। रंगीनियत बढ़ेगी, इस पर आपको कंट्रोल करना है। मन परेशान रहेगा। मानसिक स्थिति थोड़ी सी ओवरथिंकिंग के तरफ जाएगा, ये ध्यान रखिए। प्रेम की स्थिति अभी दूरी बनी रहेगी। संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। कलहकारी सृष्टि का सृजन होगा, थोड़ा बच के पार करिएगा। शिव जी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।

वृषभ राशि: धन का आवक बढ़ेगा, व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी, सरकारी तंत्र से लाभ होगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी नेगेटिव रहेगी। कुल मिलाकर के अच्छी स्थिति है। प्रेम में नकारात्मकता की वजह से थोड़ा सा मन परेशान रहेगा और संतान, जो संतान वाले हैं, उनको किसी भी तरीके से संतान को लेकर के चिंता रहेगी। बट कोई खराबी नहीं है। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।

मिथुन राशि: शुभता के प्रतीक बने रहेंगे। जीवनसाथी से नजदीकियां बढ़ेंगी और विवाद सुलझेगा। बस जुबान पर काबू रखिएगा, निवेश पर काबू रखिएगा। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार आपका अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें।

कर्क राशि: सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। एक ऊर्जा महसूस करेंगे आप। व्यवसाय को लेकर के जो मन में चिंता है, संतान को लेकर के जो मन में चिंता है, प्रेम को लेकर के जो मन में नकारात्मकता है, उस पर थोड़ा सा काबू पाएंगे आप। धीरे-धीरे अच्छे दिनों की तरफ जाएंगे। बस बहुत जल्द कुछ आपको निदान और निराकरण मिलने वाला है। अभी थोड़ा मध्यम समय इन सारी चीजों में रहेगा। लाल वस्तु पास रखना। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।

सिंह राशि: मन चिंतित रहेगा। घबराहट, बेचैनी, नींद की प्रॉब्लम इत्यादि बनी रहेगी। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम संतान ठीक है, व्यापार लगभग ठीक रहेगा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

कन्या राशि: आय के नए-नए मार्ग बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम संतान अच्छा है, व्यापार भी अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि: कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। पैतृक संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। व्यापारिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य काफी अच्छा, प्रेम, संतान बहुत अच्छा, व्यापार बहुत अच्छा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि: भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान, व्यापार अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

धनु राशि: चोट-चपेट लगने वाला है। परिस्थितियां प्रतिकूल दिख रही हैं। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम-संतान भी मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि: जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम-संतान अच्छा, व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि: शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान में सुधार हो चुका है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि: विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय। लिखने-पढ़ने के लिए अच्छा समय। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है पहले से, लेकिन बेहतर कहा जाएगा। प्रेम-संतान ठीक-ठाक। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें