Thursday 23rd of April 2026

ब्रेकिंग

शाम 5 बजे तक बंपर वोटिंग…बंगाल में 89% और तमिलनाडु में 82% मतदान दर्ज

अभियान ने पकड़ी रफ्तार, दूरस्थ अंचलों तक बढ़ा भरोसा

धनेशपुर में दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष शिविर

रायपुर जिले में विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक

मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

Rashifal 5 Dec 2025 : शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की इन 4 राशियों पर बरसेगी कृपा, धन से जुड़ी समस्याएं होंगी हल, पढ़ें दै

Jagbhan Yadav

Fri, Dec 5, 2025

5 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और शुक्रवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज रात 12 बजकर 56 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 8 बजकर 8 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा, उसके बाद साध्य योग लग जाएगा। साथ ही आज दोपहर पहले 11 बजकर 46 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा, उसके बाद मृगशिरा नक्षत्र लग जायेगा। इसके आलावा आज शाम 5 बजकर 25 मिनट पर गुरु मिथुन राशि में वक्री हो रहे है। इसी क्रम में जानते हैं 12 राशियों का आज का पूरा राशिफल।

मेष राशि

आज आपके रुके हुये महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे। आज आप अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। भविष्य के लिये बनायी योजनाओं पर भी आज कुछ सोच-विचार करने की जरूरत है। लक्ष्यों को प्राप्त करने में परिवार वालों की मदद मिलेगी। जीवन में अपने परिवार, दोस्तों और जीवनसाथी की भूमिका को पहचानेंगे। मेष वालों का डिटेल राशिफल

  • शुभ रंग - पिंक

  • शुभ अंक - 9

वृष राशि

आज का दिन व्यापार की गति बढ़ाने वाला साबित होगा। किसी पुराने निवेश से आज आपको फायदा होगा। आज योजना बनाने और फैसला लेने के लिए दिन बहुत अच्छा है। आज आप पूरा ध्यान अपने कार्यों को पूरा करने में लगायेंगे। मन लगाकर की गयी कोशिशें जल्द ही रंग लायेंगी। वृषभ वालों का डिटेल राशिफल

  • शुभ रंग - हरा

  • शुभ अंक - 6

मिथुन राशि

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपका मन नए काम करने में लगेगा। आज आपके बिजनेस में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। विद्यार्थी आज कुछ नया सिखने का प्रयास करेंगे। मिथुन वालों का डिटेल राशिफल

  • शुभ रंग - नीला

  • शुभ अंक - 2

कर्क राशि

आज का दिन ठीक–ठाक रहने वाला है। आज अपनी सोच को सकारात्मक रखें। ऑफिस के रुके हुए कार्य निपटाने की कोशिश करेंगे जिनमें आप सफल भी रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को आज बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। कर्क वालों का डिटेल राशिफल

  • शुभ रंग - पीला

  • शुभ अंक - 4

सिंह राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। आज जिससे भी मिलेंगे वह व्यक्ति आपसे प्रभावित होगा। किसी से भी बात करते समय वाणी पर संयम बनाए रखें। अपने करियर को लेकर आज आपके मन में दुविधा होगी, लेकिन किसी अनुभवी व्यक्ति से बात करके सॉल्व भी हो जायेगी। सिंह वालों का डिटेल राशिफल

  • शुभ रंग - ओरेंज

  • शुभ अंक - 1

कन्या राशि

आज आपका ध्यान ऑफिस के कार्यों को पूरा करने में लगा रहेगा। अपने अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए भी आज का दिन अच्छा है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज आपका आत्मविश्वास आपके लिये सफलता की कुंजी साबित होगा। कन्या वालों का डिटेल राशिफल

  • शुभ रंग - पीच

  • शुभ अंक - 3

तुला राशि

आज आपके मन में नए नए विचार आएंगे। आज आप कुछ ज्यादा ही जोश में रहेंगे। आप अपने बनाए प्लान में बदलाव करेंगे, जिससे आपको लाभ भी होगा। बिजनेस में भी कुछ नया करने की योजना बनायेंगे। आज आप दिल की बजाय दिमाग से काम लें। तुला वालों का डिटेल राशिफल

  • शुभ रंग - भूरा

  • शुभ अंक - 1

वृश्चिक राशि

आज बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। आज अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे है। आज आप सामाजिक कार्यों में सहयोग देंगे। जिससे समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वृश्चिक वालों का डिटेल राशिफल

  • शुभ रंग - लाल

  • शुभ अंक - 3

धनु राशि

आज आपका रुझान अध्यात्म की तरफ ज्यादा रहेगा। आप घर वालों के साथ धार्मिक कार्यों में मन लगायेंगे। राजनीतिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आज पड़ोसियों के बीच आपका मान–सम्मान बढ़ेगा। साइंस से जुड़े छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज माता के साथ रिश्ते और बेहतर होंगे। धनु वालों का डिटेल राशिफल

  • शुभ रंग - गोल्डन

  • शुभ अंक - 8

मकर राशि

आज वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। आपकी सैलरी में बढ़ोतरी भी होगी, जिससे आप आज पूरे दिन प्रसन्न रहेंगे। आज आप अपने सीनियर्स के प्रति अच्छा व्यवहार बनाए रखें। छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। मकर वालों का डिटेल राशिफल

  • शुभ रंग - वायलेट

  • शुभ अंक - 6

कुम्भ राशि

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देंगे। कार्यक्षेत्र में उम्मीद के अनुसार कामयाबी हासिल होगी। पारिवारिक मामलों में किसी बात को लेकर जीवनसाथी से बात होगी। कुंभ वालों का डिटेल राशिफल

  • शुभ रंग - पर्पल

  • शुभ अंक - 5

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज जो भी काम शुरू करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। संतान की करियर को बेहतर दिशा देने के लिए आज आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों के काम की सीनियर्स तारीफ करेंगे। आज सोशल मीडिया पर नए लोगों के साथ संपर्क में आयेंगे। जिसका फायदा आपको भविष्य में मिलेगा। जीवन में चल रही समस्याओं से आज छुटकारा मिलेगा। छात्र आज अपने प्रोजेक्ट पूरा करने में सफल होंगे। मीन वालों का डिटेल राशिफल

  • शुभ रंग - सिल्वर

  • शुभ अंक - 1

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें