Friday 17th of April 2026

ब्रेकिंग

कुछ राशियों को लाभ, तो कुछ को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल

जानिए भाषण की बड़ी बातें

उत्पादन बढ़ाने की जल्दबाजी से हुआ हादसा, सिस्टम ने दी थी चेतावनी

छत्तीसगढ़ में 2292 सहायक शिक्षकों की भर्ती शुरू, नोट कर लें परीक्षा की डेट… जानिए सबकुछ

कैबिनेट मंत्री देवांगन ने घायलों का जाना हालचाल, बेहतर उपचार के दिए निर्देश

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: बदल गया प्रभु श्रीरामलला के दर्शन का समय, 06 फरवरी से सुबह छह बजे से रात तक खुलेंगे पट

अयोध्या राम मंदिर में रामलला दर्शन के समय में फिर बदलाव हुआ है। राम मंदिर ट्रस्ट ने छह फरवरी से मंदिर के बदले समय की घोषणा की है…

अयोध्या (ए)। प्रभु श्रीरामलला की दर्शन अवधि में छह फरवरी से एक बार फिर बदलाव किया गया है। मंदिर छह फरवरी से सुबह 6:00 बजे से रात 9:00 बजे तक खुलेगा। रोजाना 15 घंटे तक मंदिर खुला रहेगा। रात 10 बजे शयन आरती होगी। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने प्रयागराज कुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते राम मंदिर की दर्शन अवधि में बदलाव किया था।

राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा ने बताया कि अधिक से अधिक श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर सके, इसलिए राम मंदिर की दर्शन अवधि बढ़ाकर 18 घंटे कर दी गई थी।

अभी तक मंदिर सुबह पांच बजे से रात 11:00 तक खुल रहा है। अब श्रद्धालुओं की भीड़ घट रही है इसलिए छह फरवरी से दर्शन और आरती के समय में बदलाव किया गया है। सुबह 4:00 बजे मंगला आरती होगी। इसके बाद मंदिर का पट बंद कर दिया जाएगा। फिर सुबह छह बजे श्रृंगार आरती होगी। छह बजे से ही राम मंदिर में दर्शन भी शुरु हो जाएगा।

दर्शन लगातार रात नौ बजे तक चलता रहेगा। इस बीच शाम सात बजे शयन आरती के लिए मंदिर का पट 15 मिनट के लिए बंद किया जाएगा। रात नौ बजे के बाद राम मंदिर में श्रद्धालुओं का प्रवेश नहीं होगा। जो श्रद्धालु राम मंदिर में मौजूद रहेंगे उन श्रद्धालुओं को दर्शन दिया जाएगा। रात 10:00 बजे रामलला की शयन आरती के बाद मंदिर बंद कर दिया जाएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें