Friday 17th of April 2026

ब्रेकिंग

वैशाख अमावस्या आज, जानें आज के सभी शुभ- अशुभ मुहूर्त, पढ़ें आज का पंचांग

कुछ राशियों को लाभ, तो कुछ को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल

जानिए भाषण की बड़ी बातें

उत्पादन बढ़ाने की जल्दबाजी से हुआ हादसा, सिस्टम ने दी थी चेतावनी

छत्तीसगढ़ में 2292 सहायक शिक्षकों की भर्ती शुरू, नोट कर लें परीक्षा की डेट… जानिए सबकुछ

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: साल का पहला सूर्य ग्रहण… ये 3 राशि के जातक हो जाएं सावधान, भोगना पड़ सकता है कष्ट…

Jagbhan Yadav

Thu, Mar 6, 2025

नई दिल्ली:- ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रहण का विशेष महत्व है और यह खगोलीय घटनाएं हमेशा से ही लोगों के मन में उत्सुकता और चिंता का विषय रही हैं. लखनऊ के ज्योतिषाचार्य डॉ. उमाशंकर मिश्र के अनुसार, साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च, शनिवार को लगेगा. यह सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार दोपहर 2:20 मिनट पर शुरू होगा और शाम 6:16 मिनट पर समाप्त होगा. इस ग्रहण की कुल अवधि 03 घंटे 53 मिनट की होगी.

यह साल का पहला सूर्य ग्रहण मीन राशि और उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में घटित होगा. हालांकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, लेकिन इसका प्रभाव कई राशियों पर अगले तीन महीनों तक महसूस किया जा सकता है. आइए जानते हैं, ज्योतिषाचार्य से वे कौन सी राशियां हैं जिन्हें इस सूर्य ग्रहण के बाद विशेष रूप से सावधान रहने की आवश्यकता है.

मेष, कर्क और मीन राशि के जातकों के लिए कष्ट की संभावना
ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, मेष, कर्क और मीन राशि के लोगों को साल के पहले सूर्य ग्रहण से कष्ट होने की संभावना है. इन तीनों ही राशियों को आने वाले तीन महीनों तक विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है.

मेष राशि: उमाशंकर मिश्र ने बताया मेष राशि वालों को साल के पहले सूर्य ग्रहण के कारण आर्थिक नुकसान होने की संभावना है. इस दौरान किसी भी प्रकार के फिजूल खर्चों से दूर रहना आवश्यक है. व्यापार में लेन-देन करते समय सावधानी बरतें और किसी भी व्यक्ति के बहकावे में आकर कोई भी निर्णय न लें, अन्यथा नुकसान हो सकता है. पैसों के मामलों में सतर्कता बरतना ही समझदारी है.

कर्क राशि: कर्क राशि वाले जातकों को 29 मार्च के बाद जून माह तक अपने करियर को लेकर बहुत सतर्क रहने की आवश्यकता है. इस दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है. आपकी एक छोटी सी गलती भी आपको भारी पड़ सकती है और आपकी नौकरी पर भी खतरा मंडरा सकता है. इसलिए, कार्यस्थल पर पूरी ईमानदारी और लगन से काम करें.

मीन राशि: साल का पहला सूर्य ग्रहण मीन राशि में ही लग रहा है, इसलिए मीन राशि वालों को इस दौरान मानसिक तनाव से जूझना पड़ सकता है. किसी भी प्रकार की टेंशन को अपने ऊपर हावी न होने दें और धैर्य से अपने कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें. परिवार में कलह के कारण भी आपको तनाव हो सकता है. शांत रहें और विवादों को सुलझाने का प्रयास करें.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें