पंचमी पर मां महामाया मंदिर में विशेष श्रृंगार, 25 सौ मनोकामना ज्योत से : पंचमी पर मां महामाया मंदिर में विशेष श्रृंगार, 25 सौ मनोकामना ज्योत से जगमगाया दरबार
Jagbhan Yadav
Sat, Sep 27, 2025
कुम्हारी/ शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर नगर के प्राचीन मां महामाया मंदिर का आंगन आस्था और भक्ति से सराबोर है। पंचमी तिथि पर माता रानी का विशेष श्रृंगार किया गया, वहीं भक्तों द्वारा 25 सौ मनोकामना ज्योत प्रज्वलित कर दरबार को आलोकित किया गया।
भक्तों की उमड़ी भीड़
प्रतिदिन प्रातःकाल से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर धरती फोड़ विराजमान हुई मां महामाया माता के दर्शन कर रहे हैं। भक्त अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए माता रानी से आशीर्वाद मांग रहे हैं।
मंदिर परिसर में विविध आयोजन
नवरात्र के प्रत्येक दिन मंदिर प्रांगण में जसगीत, विशेष आरती, प्रसाद वितरण और धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। इस अवसर पर शीतला मंदिर में भी 141 ज्योत प्रज्वलित की गई।

विदेशों तक गूंज रही आस्था
धरती फोड़ विराजमान मां महामाया माता के प्रति न केवल स्थानीय बल्कि देश-विदेश के भक्तों की भी गहरी आस्था है। ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों से भी प्रवासी भारतीय नवरात्र के अवसर पर मनोकामना ज्योत प्रज्वलित करवाते हैं।
ट्रस्ट समिति कर रही व्यवस्था
मां महामाया मंदिर ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष नारायण वर्मा ने बताया कि माता की कृपा सभी भक्तों पर अटूट है। समिति का प्रयास है कि भक्तों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। वहीं कोषाध्यक्ष नेतराम यादव ने कहा कि दूर-दूर से आने वाले भक्तों की सुविधा और प्रज्वलित ज्योत की देखरेख पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
आगामी विशेष कार्यक्रम
27 सितंबर (शनिवार): माता का विशेष श्रृंगार
30 सितंबर (मंगलवार): महाष्टमी हवन एवं भोग वितरण
1 अक्टूबर (बुधवार): जंवारा विसर्जन
2 अक्टूबर (गुरुवार): विजयादशमी (दशहरा) उत्सव
Tags :
रायपुर न्यूज़ अंबिकापुर न्यूज़ बिलासपुर न्यूज़ भिलाई न्यूज़ जगदलपुर न्यूज़ दुर्ग न्यूज़
विज्ञापन
विज्ञापन