Thursday 16th of April 2026

ब्रेकिंग

जानिए भाषण की बड़ी बातें

उत्पादन बढ़ाने की जल्दबाजी से हुआ हादसा, सिस्टम ने दी थी चेतावनी

छत्तीसगढ़ में 2292 सहायक शिक्षकों की भर्ती शुरू, नोट कर लें परीक्षा की डेट… जानिए सबकुछ

कैबिनेट मंत्री देवांगन ने घायलों का जाना हालचाल, बेहतर उपचार के दिए निर्देश

20 अप्रैल से 15 जून तक बंद रहेंगे सभी स्कूल

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: Shani Dosh Upay: शनि दोष से मुक्ति पाने के लिए हर शनिवार करें ये अचूक उपाय, हर संकट से मिलेगी मुक्ति

Jagbhan Yadav

Sat, Jan 18, 2025

Shani Dosh Upay: शनि दोष से मुक्ति पाने के लिए हर शनिवार करें ये अचूक उपाय, हर संकट से मिलेगी मुक्ति Shaniwar ke Upay

Shani Dosh Upay: हिन्दू धर्म में हर दिन, तिथि, तीज-त्योहारों, ग्रहों की चाल, नक्षत्र परिवर्तन इत्यादि का खास महत्व होता है। लोग दिनों के हिसाब से भगवान की आराधना करते हैं। आज शनिवार का दिन है। इस दिन न्याय के देवता शनि की आराधना की जाती है। कहा जाता है कि, इस दिन शनि देव को प्रसन्न करने से भक्तों के सारे दुख दूर हो जाते हैं और मांगी गई मनोकामनाएं पूरी होती है। अगर आपके भी जीवन में दुखों के काले बादल छाएं हुए हैं तो इस शनिवार के दिन नीचे दिए गए कुछ खास उपाय जरूर करें।

1. शनि दोष से मुक्ति पाने के उपाय

शनि दोष से मुक्ति के लिए शनिवार के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करें। शनिवार के दिन सूर्योदय से पूर्व पीपल के पेड़ की पूजा करके, जल अर्पित करते हुए तेल का दीया जलाने से शनि देव की कृपा हमेशा मिलती है।

2. शनि देव को प्रसन्न करने के उपाय

शनि देव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार को बजरंग बली की आराधना करनी चाहिए। एक बार जलने पर भगवान हनुमान ने शनि देव पर सरसो का तेल चढ़ाया था, जिससे प्रसन्न होकर शनि देव ने कहा था कि जो भी बजरंग बली आराधना करेगा, उसके सारे दुख दूर हो जाएंगे।

3. कुत्तों को करवाएं भोजन

शनिवार को काले कुत्ते को भोजन खिलाने और उसकी देखरेख करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं। ऐसा करने वाले लोगों पर उनकी कृपा हमेशा बरसती है और उनके अटके हुए काम अपने आप पूरे होने लगते हैं।

4. इन चीजों का करें दान

धार्मिक विद्वानों के मुताबिक जो लोग जरूरतमंदों को दान-पुण्य करते हैं, उन्हें जिंदगी में फिर किसी चीज की जरूरत नहीं रहती। इसलिए शनिवार को साफ कपड़े, उड़द दाल, काले तिल या काले चने को किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दान करना शुभ माना जाता है।

5. शनि मंत्र का करें जाप

ज्योतिष शास्त्रियों के अनुसार शनि की कृपा हासिल करने के लिए शनिवार को शनि चालीसा पढ़नी चाहिए और शनि मंत्र का जाप करना चाहिए। माना जाता है, कि ऐसा करने से जीवन की मुश्किलों का अंत हो जाता है और हर क्षेत्र में सफलता हाथ लगती है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें