Thursday 16th of April 2026

ब्रेकिंग

जानिए भाषण की बड़ी बातें

उत्पादन बढ़ाने की जल्दबाजी से हुआ हादसा, सिस्टम ने दी थी चेतावनी

छत्तीसगढ़ में 2292 सहायक शिक्षकों की भर्ती शुरू, नोट कर लें परीक्षा की डेट… जानिए सबकुछ

कैबिनेट मंत्री देवांगन ने घायलों का जाना हालचाल, बेहतर उपचार के दिए निर्देश

20 अप्रैल से 15 जून तक बंद रहेंगे सभी स्कूल

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: इस नागपंचमी के दिन जरूर करें इन 4 चीजों का सेवन, परिवार में नहीं रहेगा नाग भय…

Jagbhan Yadav

Sun, Jul 28, 2024

नई दिल्ली सावन का महीना चल रहा है जिसमें सोमवार के व्रत के अलावा कई सारे व्रत और त्योहार मनाए जाते है इसमें ही सबसे खास त्योहार में से एक नाग पंचमी का त्योहार देशभर में 9 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन नाग देवता की विधि-विधान के साथ पूजा का महत्व होता है वहीं पर पूजा के दौरान दूध पिलाया जाता है कहते हैं अगर आप इस दिन पूजा करते है तो नाग देवता की कृपा हम सब पर बनी रहती हैं और सर्प दंश से हमारे परिवार की रक्षा होती है। मान्यता कहती है कि, अगर आप नागपंचमी के दिन कई विशेष चीजों का सेवन करते हैं तो सर्पदंश से आपकी रक्षा होती है।

किन चीजों का सेवन करना होता है जरूरी
नागपंचमी के दिन आपको इन प्रकार की चीजों का सेवन करना चाहिए जो इस प्रकार है..

1- मीठी खीर

नाग पंचमी की पूजा के बाद विशेष चीजों में से एक मीठी खीर का सेवन आप कर सकते है यहां पर मान्यता के अनुसार जो लोग नागपंचमी के दिन नागदेवता को मीठा और खट्टा प्रसाद अर्पित करते हैं नाग देवता उन पर प्रसन्न होते हैं और उस परिवार के लोगों को नाग भय नहीं रहता है। इसे लेकर एक पौराणिक कथा कहती है कि, सावन की पंचमी तिथि को ऋषि जरत्कारू के पुत्र आस्तिक मुनि ने अपने तपोबल से राजा जनमेजय के नग यज्ञ में जल रहे सर्पों की रक्षा की थी। इस वजह से नागलोक में नागपंचमी की तिथि को मनाने की परंपरा चली आ रही है।

2- नींबू का प्रयोग

विशेष चीजों में से एक नींबू का सेवन नागपंचमी के दिन आपको करना चाहिए ऐसा कहा जाता है कि, यदि आप नींबू का सेवन करेंगे तो आप सांप के दांत भी खट्टे कर सकते हैं। नाग पंचमी के दिन विधि पूर्वत सांपों की पूजा करने के बाद नींबू जरूर खाना चाहिए।

3-दही में पके चावल

मान्यता के अनुसार नागपंचमी के दिन भक्तों को दही या मट्ठे में चावल पकाकर खट्टा खीर जिसे घोर चावल कहते है इसका सेवन करना चाहिए। यह विशेषत: बिहार के मिथिलांचल सहित कई अन्य क्षेत्रों की डिश है जिसे मनाया जाता है। कहते हैं कि, अगर आप इस दिन खट्टा, तीखा, मीठा, कड़वा चारों तरह का स्वाद लेते है तो आपको सांपों का डर नहीं रहती है।

4- नीम के पत्‍ते

नागपंचमी के दिन अगर आप दांतों से नीम के पत्ते चबाते है तो आपके घर पर सर्प देवता की कृपा रहती है और रक्षा होती है। माना जाता है कि, नागपंचमी के खास दिन पर जिन लोगों के घरों में मीठा, कड़वा, खट्टा और तीखा स्वाद वाला खाना खाते है आपको इसका अच्छा मिलता है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें