Thursday 23rd of April 2026

ब्रेकिंग

शाम 5 बजे तक बंपर वोटिंग…बंगाल में 89% और तमिलनाडु में 82% मतदान दर्ज

अभियान ने पकड़ी रफ्तार, दूरस्थ अंचलों तक बढ़ा भरोसा

धनेशपुर में दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष शिविर

रायपुर जिले में विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक

मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

1 January 2026 Panchang : नव वर्ष का पंचांग, जानिए आज के सभी शुभ-अशुभ मुहूर्त और प्रदोष काल पूजा का समय

Jagbhan Yadav

Thu, Jan 1, 2026

Aaj Ka Panchang 1 January 2026 In Hindi: आज पौष शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और गुरुवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज रात 10 बजकर 23 मिनट तक रहेगी। आज से नये साल यानि वर्ष 2026 की शुरुआत हो चुकी है। भारत ही नहीं बल्कि विश्व के लगभग सभी देशों में लोग आज के दिन को बहुत ही हर्षोल्लास के साथ सेलिब्रेट करते है। आज शाम 5 बजकर 13 मिनट तक शुभ योग रहेगा। अपने नाम की तरह ही यह बड़ा शुभ माना जाता है। इस योग में किये गये कामों से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। साथ ही प्रसिद्धि की भी प्राप्ति होती है। साथ ही आज रात 10 बजकर 49 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा।

आज है गुरु प्रदोष व्रत

आज गुरु प्रदोष व्रत भी किया जायेगा। आज के दिन भगवान शंकर की पूजा करनी चाहिए। किसी भी प्रदोष व्रत में प्रदोष काल का बहुत महत्व होता है। माना जाता है कि- त्रयोदशी तिथि में रात्रि के प्रथम प्रहर, यानि संध्या के समय में जो व्यक्ति किसी भेंट के साथ शिव प्रतिमा के दर्शन करता है। उसपर भगवान शिव की कृपा सदैव बनी रहती है तथा उसके जीवन से जुड़े सभी समस्याएं स्वतः ही दूर हो जाती हैं और उसे सुख-संपत्ति और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

गुरु प्रदोष व्रत शुभ मुहूर्त 2026 (Guru Pradosh Vrat Shubh Muhurat)

  • गुरु प्रदोष व्रत मुहूर्त - 05:35 PM से 08:19 PM

  • दिन का प्रदोष समय - 05:35 PM से 08:19 PM

  • त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ - 01 जनवरी 2026 को 01:47 AM बजे

  • त्रयोदशी तिथि समाप्त - 01 जनवरी 2026 को 10:22 PM बजे

1 जनवरी 2026 शुभ मुहूर्त (1 January 2026 Shubh Muhurat)

  • ब्रह्म मुहूर्त 05:25 AM से 06:19 AM

  • प्रातः सन्ध्या 05:52 AM से 07:14 AM

  • अभिजित मुहूर्त 12:04 PM से 12:45 PM

  • विजय मुहूर्त 02:08 PM से 02:50 PM

  • गोधूलि मुहूर्त 05:33 PM से 06:00 PM

  • सायाह्न सन्ध्या 05:35 PM से 06:57 PM

  • अमृत काल 07:57 PM से 09:23 PM

  • निशिता मुहूर्त 11:58 PM से 12:52 AM, जनवरी 02

  • रवि योग 10:48 PM से 07:14 AM, जनवरी 02

1 जनवरी 2026 राहुकाल समय

1 जनवरी 2026 को राहुकाल दोपहर 01:42 से दोपहर 03 बजे तक रहेगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें