Friday 24th of April 2026

ब्रेकिंग

शाम 5 बजे तक बंपर वोटिंग…बंगाल में 89% और तमिलनाडु में 82% मतदान दर्ज

अभियान ने पकड़ी रफ्तार, दूरस्थ अंचलों तक बढ़ा भरोसा

धनेशपुर में दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष शिविर

रायपुर जिले में विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक

मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

Aaj ka Rashifal : सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 25 जनवरी का दिन? पढ़ें आज का राशिफल

Jagbhan Yadav

Sun, Jan 25, 2026

Aaj ka Rashifal 25 January 2026: ग्रहों की स्थिति- शनि और चंद्रमा मीन राशि में। गुरु मिथुन राशि में। केतु सिंह राशि में। सूर्य, बुध, शुक्र, मंगल मकर राशि में और राहु कुंभ राशि के गोचर में हैं। आज ग्रहों की चाल का सीधा असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। कुछ राशियों के लिए दिन शुभ संकेत लेकर आया है तो कुछ को स्वास्थ्य, धन और पारिवारिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। शनि, चंद्रमा, गुरु, राहु-केतु और अन्य ग्रहों की स्थिति से आज का दिन कई उतार-चढ़ाव लेकर आ सकता है।

मेष राशि: आज सिर दर्द, आंखों में दर्द और अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है। पार्टनरशिप में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं और मन में किसी अनजाने डर का भाव बना रह सकता है। हालांकि प्रेम संबंध और संतान पक्ष की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। व्यापार सामान्य से अच्छा रहेगा। सूर्यदेव को जल अर्पित करना शुभ रहेगा।

वृषभ राशि: आय के नए स्रोत बन सकते हैं। कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार तीनों ही क्षेत्रों में स्थिति काफी अच्छी रहेगी। शनिदेव को प्रणाम करना लाभकारी रहेगा।

मिथुन राशि: कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। व्यापार में मजबूती आएगी। स्वास्थ्य में भी सुधार देखने को मिलेगा। प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी सामान्य रहेगी, लेकिन व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

कर्क राशि: स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी रखें। मान-सम्मान से जुड़े मामलों में भी सतर्क रहें। प्रेम और संतान पक्ष अच्छा रहेगा। व्यापार लगभग ठीक-ठाक रहेगा। लाल रंग की कोई वस्तु अपने पास रखें।

सिंह राशि: आज चोट लगने या किसी परेशानी में फंसने की संभावना है। परिस्थितियां थोड़ी प्रतिकूल रह सकती हैं। स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार भी ठीक चलेगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।

कन्या राशि: जीवनसाथी के स्वास्थ्य और अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। नौकरी में थोड़ा संघर्ष देखने को मिल सकता है। प्रेम और संतान पक्ष अच्छा रहेगा। व्यापार सामान्य रूप से ठीक रहेगा। नीली वस्तु पास रखें।

तुला राशि: शत्रुओं पर आपकी पकड़ मजबूत रहेगी। ज्ञान और समझ में वृद्धि होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार भी अच्छा चलेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि: आज कुल मिलाकर स्थिति अच्छी रहेगी। प्रेम और संतान पक्ष थोड़ा मध्यम रह सकता है। भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें। मानसिक तनाव रह सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा और व्यापार भी सामान्य रहेगा। नीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

धनु राशि: घर में किसी बात को लेकर विवाद बढ़ सकता है। मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। स्वयं के स्वास्थ्य को भी नजरअंदाज न करें। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि: आपका पराक्रम और मेहनत रंग लाएगी। रोजगार और कामकाज में तरक्की होगी। स्वास्थ्य में सुधार महसूस करेंगे। प्रेम और संतान पक्ष अच्छा रहेगा। व्यापार भी अच्छी दिशा में रहेगा। काली माता को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

कुंभ राशि: धन हानि के संकेत हैं, इसलिए आज निवेश करने से बचें। हालांकि स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार की स्थिति बहुत अच्छी बनी रहेगी। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि: स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। मन में घबराहट और बेचैनी बनी रह सकती है। नकारात्मक विचार हावी हो सकते हैं। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। भगवान शिव का जलाभिषेक करना शुभ रहेगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें