: Holi Gajkesari Rajyog 2025: होली पर बन रहा है गजकेसरी राजयोग, इन 2 राशियों को जॉब में मिलेगा प्रमोशन
Jagbhan Yadav
Tue, Mar 11, 2025
Holi Gajkesari Rajyog 2025: होली पर बन रहा है गजकेसरी राजयोग, इन 2 राशियों को जॉब में मिलेगा प्रमोशन
पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह की पूर्णिमा पर होली का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन देशभर में बेहद उत्साह को देखने को मिलता है। इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। इससे एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है। इस बार होली पर गजकेसरी राजयोग (Holi Gajkesari Rajyog 2025) बन रहा है। जिससे राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। फाल्गुन पूर्णिमा के अगले दिन चैत्र माह की शुरुआत होती है। पंचांग के अनुसार, हर साल फाल्गुन पूर्णिमा की तिथि पर होली का पर्व मनाया जाता है।
पंचांग के अनुसार, इस बार होली 14 मार्च को है। होली पर चंद्र ग्रहण का साया रहेगा। लेकिन यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। वहीं, होली पर गजकेसरी राजयोग (Gajkesari Rajyog Benefits) बन रहा है। ज्योतिष गणना के अनुसार, इस योग से मिथुन और मकर राशि (Gajkesari Rajyog Lucky Zodiac Signs) के जातकों की किस्मत चमकने वाली है। साथ ही उन्हें नोकरी में आ रही बाधा से छुटकारा मिलेगा। प्रॉपटी से जुड़े काम में लाभ मिलेगा।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब गुरु और चंद्रमा की युति होती है, तो ऐसे में गजकेसरी राजयोग (Holi Gajkesari Rajyog 2025) का निर्माण होता है। माना जाता है कि इस योग के बनने से धन में वृद्धि होती है। साथ ही करियर में सफलता के रास्ते खुलते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि गजकेसरी राजयोग से इन 2 राशियों को कौन से लाभ मिलेंगे?
मिथुन (Gemini)
फाल्गुन पूर्णिमा पर बनने वाले गजकेसरी राजयोग से मिथुन राशि के जातकों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा। धन लाभ के योग बनेंगे। नए काम की शुरुआत के लिए प्लानिंग कर सकते हैं। घर में शुभ और मांगलिक काम हो सकते हैं। सभी मनोकामना पूरी हो सकती है। प्रापर्टी से जुड़े कामों में लाभ देखने को मिल सकता है।
इसके अलावा मकर राशि के जातकों को भी शुभ फल की प्राप्ति होगी। गजकेसरी राजयगो बेहद फलदायी साबित होगा। किसी काम में इन्वेस्टमेंट करने का प्लान बन सकता है। धन में वृद्धि देखने को मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपको किसी मांगलिक काम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है।
.jpg)
फाल्गुन पूर्णिमा 2025 डेट और शुभ मुहूर्त (Falgun Purnima 2025 Date and Shubh Muhurat)
पंचांग के अनुसार, फाल्गुन पूर्णिमा की शुरुआत 13 मार्च को सुबह 10 बजकर 35 मिनट से होगा। वहीं, इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 14 मार्च को दोपहर 12 बजकर 23 मिनट तक है। ऐसे में 14 मार्च को होली का पर्व मनाया जाएगा।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
(302).jpg)