Thursday 23rd of April 2026

ब्रेकिंग

बदली जिंदगी की तस्वीर

14 कैंसिल ट्रेनें दोबारा पटरी पर…

यपुर उपभोक्ता आयोग का ऐतिहासिक निर्णय, पार्किंग को बताया बुनियादी सुविधा

छोटे भाई ने मां के सामने बड़े भाई को जिंदा जलाया, फिर जो हुआ

प्रीम कोर्ट ने उम्रकैद पर लगाई रोक

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

Dussehra: इस साल विजय दशमी पर ना भद्रा और ना पंचक, जानें दशहरा पर रावण : Dussehra: इस साल विजय दशमी पर ना भद्रा और ना पंचक, जानें दशहरा पर रावण दहन के मुहूर्त

Jagbhan Yadav

Wed, Oct 1, 2025

Dussehra: इस साल विजय दशमी पर ना भद्रा और ना पंचक, जानें दशहरा पर रावण दहन के मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को विजय दशमी, दशहरा  का पर्व मनाया जाता है। इस बार अश्विन शुक्ल दशमी तिथि 1 अक्टूबर को शाम 7 बजकर 1 मिनट से शुरू होगी और 2 अक्टूबर शाम 7 बजकर 10 मिनट तक उपस्थित रहेगी

हिंदू पंचांग के अनुसार अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को विजय दशमी का पर्व मनाया जाता है। इस बार अश्विन शुक्ल दशमी तिथि 1 अक्टूबर को शाम 7 बजकर 1 मिनट से शुरू होगी और 2 अक्टूबर शाम 7 बजकर 10 मिनट तक उपस्थित रहेगी, लेकिन प्रधान रूप से दशमी तिथि 2 अक्तूबर को ही है, इसलिए दशहरा 2 अक्टूबर को मनाया जायेगा।

ज्योतिषचार्य विभोर इंदूसुत के अनुसार इस बार 2 अक्टूबर विजय दशमी के दिन दशहरा पूजन के दो श्रेष्ठ मुहूर्त होंगे। शास्त्र परंपरा अनुसार दशमी तिथि की उपस्थिति में सूर्यास्त के बाद प्रदोषकाल में रावण दहन किया जाता है। इस बार 2 अक्टूबर विजय दशमी (दशहरे) के दिन सूर्यास्त शाम 6 बजकर 3 मिनट पर होगा। इसके बाद रावण दहन का समय शुरू हो जायेगा। दशमी तिथि शाम 7 बजकर 10 मिनट तक उपस्थित रहेगी, इसलिए सूर्यास्त और दशमी तिथि की उपस्थिति को देखते हुए शाम को 6 बजकर 3 मिनट से 7 बजकर 10 मिनट के बीच कभी भी रावण दहन कर सकते हैं।

पंचक दशहरे पर न पड़कर अगले दिन पड़ रहे

ज्योतिषचार्य भारत ज्ञान भूषण के अनुसार 2 अक्तूबर को सूर्योदनी दशमी तिथि सुकर्मा योग, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में भद्रा व पंचक मुक्त होगी। 2 अक्टूबर गुरुवार को विजयदशमी, दशहरा, जया, विजया, अपराजिता पूजन के शुभ योग हैं। इस बार पंचक दशहरे पर न पड़कर अगले दिन शुक्रवार 3 अक्टूबर को पड़ रहे हैं। रावण दहन पर पंचक भी नहीं लगे हुए हैं।

दहन का विशेष मुहूर्त - शाम 6:03 से 7:10

● दशहरा पूजन का पहला शुभ मुहूर्त - सुबह 10:40 से 11:30 के बीच (चर चौघड़िया)

● दशहरा पूजन का दूसरा शुभ मुहूर्त - 11: 45 से 12:32 के बीच (अभिजीत मुहूर्त)

● लाभ योग दोपहर - 12:10 से 01:39 तक

Tags :

chhattisgarh Hindi news india live news Raipur thenewsindialive Kumahri bhilai Charoda Bhilai durg raipur Bilaspur rajnadgaov Baster

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें