Sunday 7th of June 2026

ब्रेकिंग

बैठक धर्मेंद्र सिंग के नेतृत्व में संपन्न हुआ

: गैस एजेंसी के मैनेजर से 10 लाख की लूट, बदमाशों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम

गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा, SECL डिप्टी मैनेजर की मौत

से राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने की सौजन्य भेंट

मनरेगा से गांवों में बढ़ रहा जल भंडार, हरियाली और आजीविका

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

Diwali 2025: कब मनाई जाएगी दिवाली 20 या 21 अक्टूबर? जानिए लक्ष्मी पूजा : Diwali 2025: कब मनाई जाएगी दिवाली 20 या 21 अक्टूबर? जानिए लक्ष्मी पूजा का सही मुहूर्त

Jagbhan Yadav

Mon, Oct 6, 2025

नेशनल डेस्कः इस साल दिवाली कब मनाई जाएगी, इसको लेकर कंफ्यूजन बना हुआ है। 2024 में दो दिन तक दिवाली मनाई गई थी, लेकिन इस बार पंचांग की गणनाओं के कारण विवाद छाया हुआ है। दरअसल, कार्तिक अमावस्या तिथि और प्रदोष काल 20 अक्टूबर को पड़ रहे हैं, जबकि कुछ पंचांग 21 अक्टूबर को दिवाली मान रहे हैं।

दिवाली की तिथि को लेकर भ्रम की स्थिति

हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह की अमावस्या तिथि 20 अक्टूबर को सुबह 3 बजकर 44 मिनट से शुरू होकर अगले दिन यानी 21 अक्टूबर को सुबह 5 बजकर 54 मिनट पर समाप्त होगी। इसी कारण दिवाली की तिथि को लेकर भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। उदया तिथि को मानने वाले 21 अक्टूबर को दिवाली मनाने की बात कह रहे हैं, जबकि कई ज्योतिषियों और काशी नि परिषद ने 20 अक्टूबर को ही दिवाली मनाना उचित बताया है।

महालक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा

विशेषज्ञों के अनुसार, दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा प्रदोष काल में होती है, जो इस वर्ष 20 अक्टूबर को शाम 5 बजकर 46 मिनट से रात 8 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। इसी दिन कार्तिक अमावस्या का प्रदोष काल भी है। इसलिए इस दिन महालक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करने का विशेष महत्व है। कहा जाता है कि शुभ मुहूर्त में मां लक्ष्मी का पूजन स्थायी समृद्धि का आधार होता है।

काशी विद्वत परिषद की बैठक में भी 20 अक्टूबर को दिवाली मनाने का निर्णय लिया गया है, क्योंकि 21 अक्टूबर को प्रतिपदा तिथि शुरू हो रही है जो शाम 7 बजकर 8 मिनट से रात 8 बजकर 18 मिनट तक रहेगी।

Tags :

Diwali Diwali2025 festival 2025 DiwaliDateConfusion HinduCalendarLakshmiPujaMuhurat KartikAmavasya

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें