Friday 24th of April 2026

ब्रेकिंग

आधुनिक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ….

भविष्य: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

से जुड़ गया पहाड़ों के बीच बसा चाऊरडोंगरी….

आज बगलामुखी जयंती-दुर्गा अष्टमी व्रत, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त, पढ़ें आज का पंचांग

जानिए! कैसा रहने वाला है आज आपका दिन?

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

Aaj Ka Rashifal 18 February 2026 : आज बन रहा है सूर्य और चंद्र का दुर्लभ संयोग, जानिए मेष लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल

Jagbhan Yadav

Wed, Feb 18, 2026

Aaj Ka Rashifal 18 February 2026: वैदिक पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा शाम को 4 बजकर 57 मिनट है। वहीं उसके बाद द्वितीया शुरू हो जाएगी । साथ ही आज बुधवार का दिन है। इसके साथ ही आज चंद्रमा कुंभ राशि में संचऱण करेंगे। साथ ही आज शतभिषा नक्षत्र रात  09:16 पीएम तक तक रहेगा। वहीं उसके बाद पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र लग जाएगा। आज इष्टि, चन्द्र दर्शन, पञ्चक, आडल योग, विडाल योग है। साथ ही आज सूर्य और चंद्र भी कुंभ राशि में एक साथ संचऱण करेंगे। ऐसे में आज कुछ राशियों को फंसा हुआ धन मिल सकता है। साथ ही देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं । जानें मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का आज का राशिफल

मेष राशि

आज आपको रुका हुआ पैसा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप बखूबी निभाएंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, रुका हुआ धन मिलने के योग हैं। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन थकान महसूस हो सकती है।

वृषभ राशि

आज आपको धैर्य रखने की जरूरत है। कार्यस्थल पर किसी सहकर्मी से मतभेद हो सकता है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। निवेश करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, खान-पान संतुलित रखें। वर्ना सेहत खराब हो सकती है।

मिथुन राशि

आज का दिन शुभ संकेत दे रहा है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में लाभ के योग हैं। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे

कर्क राशि

आज भावनाओं में बहने से बचें। कार्यक्षेत्र में चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन समझदारी से समाधान निकालेंगे। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। ध्यान और योग से लाभ होगा।

सिंह राशि

आज आपका प्रभाव बढ़ेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी। व्यापार में लाभ संभव है। परिवार के साथ सुखद समय बिताएंगे। प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा।

कन्या राशि

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। ऑफिस में काम का दबाव बढ़ सकता है। आर्थिक मामलों में संयम रखें। खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है, धैर्य से काम लें।

तुला राशि

आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। व्यापार में नई डील फाइनल हो सकती है। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। मित्रों से मुलाकात संभव है।

वृश्चिक राशि

आज का दिन आत्मविश्लेषण का है। जल्दबाजी में निर्णय न लें। कार्यक्षेत्र में बदलाव संभव है। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। परिवार में खुशखबरी मिल सकती है। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी।

धनु राशि

आज सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें। नौकरी में तरक्की के संकेत हैं। कारोबार में विस्तार की योजना सफल हो सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सेहत अच्छी रहेगी।

मकर राशि

आज का दिन मेहनत भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई चुनौतियां मिल सकती हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। निवेश के लिए समय अनुकूल है। दांपत्य जीवन में समझदारी बनाए रखें। सेहत को लेकर सतर्क रहें। बाहर का खाना खाने से बचें।

कुंभ राशि

आज रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी और व्यापार दोनों में लाभ के योग हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिवार में खुशहाली रहेगी। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मीन राशि

आज आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। नौकरी में प्रशंसा मिलेगी। आर्थिक लाभ संभव है। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। मानसिक शांति बनी रहेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें